फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में जन्माष्टमी पर दिवाली जैसी रौनक, मन मोह रहीं जन्मस्थान की यह तस्वीरें

Thu, 22 Aug 2019 02:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
janmashtami Lighting Pictures of Janmsthan Prem Mandir Mathura Vrindavan
रोशनी से जगमग कृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में इस बार जन्माष्टमी के दौरान दिवाली जैसी चमक नजर आएगी। यह चमक सिर्फ मंदिरों तक सीमित न होकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखाई देगी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर इस बार शहर के व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरों से सजाने जा रहे हैं। जन्मस्थान पर व्यापक तैयारियां हैं। यहां बिजली की चमक देखते ही बनती है।
janmashtami Lighting Pictures of Janmsthan Prem Mandir Mathura Vrindavan
झालर से जगमग कृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों कृष्ण भक्त मथुरा आते हैं। कृष्ण भक्तों को इस दिन का खास इंतजार रहता है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को रंगीन झालरों से सजाया गया है। रात में इसकी भव्यता देखते ही बनती है। 
janmashtami Lighting Pictures of Janmsthan Prem Mandir Mathura Vrindavan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। यह पहला मौका है, जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री का आगमन भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में उनके जन्मोत्सव पर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ही राज्य सरकार इस बार मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव को तीन दिवसीय आयोजन के रूप में मना रही है। सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है। प्रवेश द्वार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami Lighting Pictures of Janmsthan Prem Mandir Mathura Vrindavan
रोशनी से जगमग कृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
इस आयोजन में सरकार के साथ मथुरावासियों की भागेदारी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के सहयोग लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने शहर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापारी और दुकानदार दीवाली की तरह ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरों से सजाएं, जिससे मथुरा आने वाले कृष्ण भक्तों को मथुरा की अद्भुत चमक दिखाई दे। इसके विभिन्न व्यापारी संगठनों ने सहमति भी जताई है।
विज्ञापन
janmashtami Lighting Pictures of Janmsthan Prem Mandir Mathura Vrindavan
रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ही प्रेम मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा है। वहीं, हजारों श्रद्धालु जन्माष्टमी से पूर्व लाला के दर्शन के साथ ही रोशनी से नहाए मंदिर को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। मंदिर की भव्यता को देखने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर 23 अगस्त की रात को 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक 1 हजार शंखध्वनि के मध्य होगा। देश-विदेश से कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रेम मंदिर में 5 हजार भक्त आ रहे हैं। इनमें 1 हजार अभिषेक के दौरान शंख बजाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed