फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ः कई कालोनियों में घुसा यमुना का पानी, पलायन करने लगे कालिंदी विहार के निवासी

Thu, 22 Aug 2019 10:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Aug 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
danger of flood in mathura yamuna water reach in kalindi vihar colony
कालिंदी विहार कालोनी में अपने सामान को सुरक्षित स्थान ले जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
यमुना का जलस्तर तीसरे दिन बुधवार को भी तेजी से बढ़ रहा है। यमुना किनारे बसी कालिंदी विहार सहित कई कालोनियों में यमुना का पानी प्रवेश कर गया। कालोनियों से लोग पलायन करने लगे हैं। बाढ़ के हालात बनने से कालोनियों में हलचल मची है। 
danger of flood in mathura yamuna water reach in kalindi vihar colony
यमुना का बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से केशीघाट की आठ सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। श्याम कुटी क्षेत्र स्थित श्याम विहार कालोनी, यमुना विहार, कालीदह क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार कालोनी में यमुना का पानी प्रवेश कर गया है। कालोनी में बनी कई गोशालाओं और मकानों में यमुना का पानी भर गया है।
danger of flood in mathura yamuna water reach in kalindi vihar colony
कालिंदी विहार के घरों में यमुना का पानी घुसने के बाद सुरक्षित स्थान पर पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कालिंदी विहार कालोनी के लोग बाढ़ से बचने के लिए अपने सामान व मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। बाढ़ के खतरे से घबराए लोग हर पल यमुना पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, श्याम विहार कालोनी निवासी सुंदर लाल का कहना है कि गौरानगर का बड़ा नाला जो कि यमुना में मिल रहा है। इससे यमुना का पानी कालोनी में बैक हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
danger of flood in mathura yamuna water reach in kalindi vihar colony
वृंदावन के कालीदह क्षेत्र के निकट कालिंदी विहार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
नाला कालोनी के लिए खतरा बना हुआ है। राजस्व विभाग टीम बाढ़ राहत शिविर बनाने के लिए हजारी मल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, लक्ष्मण शहीद स्मारक का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यहां बाढ़ राहत शिविर बनाए जांएगे। जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
danger of flood in mathura yamuna water reach in kalindi vihar colony
केशीघाट पर यमुना में गश्त करते पीएससी फ्लड के जवान एवं स्थानीय पुलिस - फोटो : अमर उजाला
केशीघाट पर यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी फ्लड तैनात की गई है। पीएसी के जवान लगातार यमुना में दो स्टीमरों से गश्त कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को यमुना किनारे से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed