Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Janmashtami 2021 Celebration in Mathura News: Janmashtami 2021 Celebrations Mathura: devotees celebrated birthday of lord krishna in mathura
{"_id":"612d1fe38ebc3e679c12af03","slug":"janmashtami-2021-celebrations-mathura-devotees-celebrated-birthday-of-lord-krishna-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ब्रज में जन्मे कृष्ण कन्हाई... घर-घर गूंजी बधाई, सवा मन पंचामृत से हुआ महाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ब्रज में जन्मे कृष्ण कन्हाई... घर-घर गूंजी बधाई, सवा मन पंचामृत से हुआ महाभिषेक
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
मथुरा जन्माष्टमी 2021: कान्हा का महाभिषेक करते संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में सोमवार रात 12 बजते मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर घंटे-घड़ियाल, ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे और मृदंग बज उठे। शंख की आवाज के साथ मंगल ध्वनि गूंजने लगीं। हरि बोल के जयकारों के साथ ही कृष्ण भक्त नाच उठे। संपूर्ण मंदिर परिसर अजन्मे के जन्म के उत्साह में सराबोर हो गया। तिथि अष्टमी भाद्रपद, जन्मे कृष्ण मुरार, प्रगटे आधी रात को सोये पहरेदार.. के पद की गूंज सुनाई देने लगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों भक्त इन पलों में ठाकुरजी के दर्शन कर भावविभोर हो गए।
#WATCH | Janmashtmi celebrations underway amid music with devotees showering flowers cheering the birth of Lord Krishna at Krishna Janmasthan Temple in Mathura pic.twitter.com/IZOYYuhhTV
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष केशर आदि सुगंधित द्रव्यों में लिपटे भगवान कृष्ण के विग्रह मोर्छलासन में विराजमान होकर अभिषेक स्थल पहुंचे। रजत कमलपुष्प में विराजित कान्हा का महाअभिषेक सवा मन दूध, दही, घी, बूरा, शहद और दिव्य औषधियों से तैयार पंचामृत से किया गया। इस दौरान आसमान से पुष्पों की कृत्रिम बरसात होने लगी। महाभिषेक के बाद कन्हैया की शृंगार आरती की गई। श्रीकृष्ण के जन्म के इस अलौकिक दर्शन का यह दौर रात 1:30 बजे तक यूं ही चलता रहा।
2 of 9
मथुरा जन्माष्टमी 2021: कान्हा का महाभिषेक करते संत
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोमवार कान्हा के जन्म के दर्शन की अभिलाषा के साथ आए भक्तों का हुजूम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास उमड़ पड़ा। दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों इंतजार के बाद भक्तों को कन्हैया के अलौकिक दर्शन प्राप्त हुए। दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्णोत्सव में शामिल हुए।
3 of 9
मथुरा जन्माष्टमी 2021: सीएम योगी ने किए कन्हैया के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने दोपहर के वक्त श्रीकृष्ण की पूजन किया। जो परंपरा अब तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज निभाते थे, उसे गोरखनाथ पीठधीश्वर योगी आदित्यनाथ (सीएम) ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मथुरा जन्माष्टमी 2021: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भगवान की जन्म ओर लीला भूमि की अलौकिक छवि ने भक्तों में मंत्रमुग्ध कर दिया। जन्मस्थान को जाने वाले सभी रास्तों के साथ तिराहे-चौराहे की सुंदरता आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की खूबसूरती ने अद्भुत छटा बिखेरी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ ब्रज के अन्य मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
5 of 9
मथुरा जन्माष्टमी 2021: राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
योगीराज का ब्रज की इस पावन धरा पर जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर को बादल छाए रहे। प्रात:काल से ही काली घटाओं ने ब्रज के आंगन को ढक लिया था। शीतल मंद हवाओं ने लोगों को आनंदित किया। कान्हा के भक्त गलियों और सड़कों पर अपने लाडले के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी हल्की बूंदाबांदी भी होती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।