फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: बांकेबिहारी की मंगला आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर में गूंजे ठाकुरजी के जयकारे

Tue, 31 Aug 2021 03:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2021 Celebration in Mathura News: huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple on mangala arti
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती हुई। वर्ष में एक बार होने वाले इस विशेष आयोजन पर ठाकुरजी की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में पैर रखने का स्थान नहीं था। भक्त एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्तों की भीड़ के चलते बांकेबिहारी मंदिर के आसपास गलियां भी जाम हो गईं। दर्शन करने की चाह में पहुंचे भक्तों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन जय कन्हैया लाल की... और राधे-राधे के जयकारों से भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

मथुरा और वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव का उल्लास मंगलवार को भी छाया रहा। द्वारिकाधीश मंदिर में मइया जशोदा और नंदबाबा के स्वरूप ने कान्हा को झूला झुलाया। वहीं नंदगांव में नंदोत्सव की धूम मची। घर-घर में कान्हा के जन्म की बधाई बाजी। हर तरफ राधे-राधे की जय-जयकार सुनाई दे रही थी। 

Janmashtami 2021 Celebration in Mathura News: huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple on mangala arti
मथुरा जन्माष्टमी 2021: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंगला आरती होती है। इसका इंतजार भक्तों को पूरे साल रहता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सोमवार की शाम से ही भक्तों ने मंदिर के आसपास डेरा डालना शुरू कर दिया। रात को 9.30 बजे मंदिर के पट बंद हुए। इसके बाद भक्तों ने बाजार और विद्यापीठ चौराहा तक डेरा डाल लिया। 

Janmashtami 2021 Celebration in Mathura News: huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple on mangala arti
मथुरा जन्माष्टमी 2021: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंगला आरती का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था, भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर जुटने लगी। रात 1.45 बजे मंदिर के पट खुले तो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सेवायत ने 1.55 बजे आरती शुरू की तो पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा। मंगला आरती के शुरू होने और खत्म होने तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2021 Celebration in Mathura News: huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple on mangala arti
मथुरा जन्माष्टमी 2021: पालने में विराजे गोपाल - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के श्रीराधा दामोदर मंदिर में नंदोउत्सव के अवसर पर ठाकुरजी की महाआरती हुई। इस दौरान सेवायतों ने उपहार लुटाते हुए लाला के जन्मदिन की खुशी मनाई। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। उधर, नंदगांव के नंदभवन में उत्सव का माहौल रहा।  
विज्ञापन
Janmashtami 2021 Celebration in Mathura News: huge crowd of devotees gathered in banke bihari temple on mangala arti
मथुरा जन्माष्टमी 2021: पालने में विराजे गोपाल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में मंगलवार की सुबह कान्हा की महाआरती उतारी गई। इस अवसर पर मइया जशोदा और नंदबाबा के स्वरूपों ने कान्हा को पालने में झूला झुलाया। द्वारिकाधीश मंदिर में कान्हा के दर्शन के लिए तड़के ही भक्तों की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंजता रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed