{"_id":"5ef226bf3e25d5426600265f","slug":"jagannath-rath-yatra-held-in-shri-krishna-janmasthan-temple-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज के मंदिरों में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज के मंदिरों में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
Wed, 24 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में निकाली गई जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और लीला स्थली वृंदावन में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वृंदावन के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ रथ पर विराजमान हुए। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में भी जगन्नाथ रथयात्रा पारंपरिक रूप से निकाली गई। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण दोनों मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बाहर के श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दिव्य दर्शन सुलभ नहीं हो सके।
भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के श्रीविग्रह।
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यता अनुसार भगवान जगन्नाथ, अपनी बहन सुभद्रा व ज्येष्ठ भ्राता बलभद्र के साथ आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को रथ पर विराजमान होकर भ्रमण पर निकलते हैं। इसी श्रद्धा भाव से वृंदावन के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में प्रात: काल भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलभद्र जी के श्री विग्रह का महाभिषेक दुग्ध, दही, शर्करा, मधु, इत्र, घृत, गंगाजल इत्यादि से मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
वृंदावन में निकाली गई जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी को छप्पन भोग प्रसाद निवेदित कर सुसज्जित भव्य फूलबंगला में विराजमान कराया। सायंकाल में वैदिक रीति से ठाकुरजी के श्री विग्रह तीन रथों पर विराजमान कराए गए। मंदिर परिसर में सीमित भक्तों के साथ ठाकुर जी को भ्रमण कराया गया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ की जयजयकार से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में निकाली गई रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा उत्सव के अवसर पर छप्पन प्रकार के व्यंजन ठाकुर जी को निवेदित किए गए। प्रात: काल मंदिर के महंत ज्ञानप्रकाश महाराज ने जड़ी-बूटियों से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया। फिर ठाकुर जी का भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। कोरोना के कारण मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। मंदिर परिसर में रहने वाले श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में निकाली गई जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि भी मंगलवार की शाम भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। रथ पर विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र ने मंदिर परिसर में भ्रमण किया। दिव्य रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में संकीर्तन और नृत्य करते हुए भक्तों की टोली आनंदमय नजर आ रही थी।