फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं, देखें तस्वीरें

Sun, 03 Nov 2019 06:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 03 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
International facilities will be available on Mathura railway station
Mathura Junction railway station
एयरपोर्ट की तर्ज पर अब मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं मिलने जा रही है। शुक्रवार को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने जंक्शन रेलवे स्टेशन के तय मानकों के तहत यात्री सुविधाओं की सूची रेलवे अधिकारियों को दे दी है।
International facilities will be available on Mathura railway station
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
देश के ए प्लस रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन को अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने मथुरा जंक्शन पर इस स्टैंडर्ड के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन के यहां आवेदन किया है।
International facilities will be available on Mathura railway station
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की टीम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा आई ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने जंक्शन पहुंचकर यात्री सुविधा की जानकारी ली। यहां की आवश्यकताओं को जाना। टीम ने प्लेटफार्म एक, वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, सरकुलेटिंग एरिया, मेन एंट्री को देखा। यहां और क्या बेहतर हो सकता है इसे लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ मंत्रणा भी की। रिजर्वेशन काउंटर व अन्य सुविधाएं बढ़ाने पर सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
International facilities will be available on Mathura railway station
Mathura Junction railway station - फोटो : अमर उजाला
आईएसओ की टीम लीडर हरप्रीत सोखी ने रेलवे अफसरों संग बैठक कर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मानक बताए। इसमें पानी की बचत करने, बिजली बचाने के उपाय करने, सौर ऊर्जा उत्पादन, सफाई के प्रति जागरुकता, ग्रीन वेल्ट विकसित करने, बिकने वाले हर माल का पक्का बिल दिलाने, कर्मचारियों द्वारा अच्छा व्यवहार रखने को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही ट्रेन, टॉयलेट में बेहतर सफाई रखने, खानपान की दुकानों पर मानकों को पूरा कराने आदि को परखा जाएगा।
विज्ञापन
International facilities will be available on Mathura railway station
Mathura Junction railway station - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि आईएसओ के अफसरों ने मानकों को लेकर जानकारी दी है। मथुरा जंक्शन को आईएसओ प्रमाणपत्र दिलाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें मानकों के तहत काम कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed