फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप जीतने के बाद अंडर-19 कप्तान पहुंचे ताजनगरी, कोच बोले ध्रुव जैसा शिष्य मिलने पर गर्व

Thu, 19 Sep 2019 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
India U-19 Captain Dhruv Jurel Come Agra After Win
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल - फोटो : Facebook
अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान ध्रुव जुरैल की कप्तानी में  ‘अंडर-19 यूथ एशियन चैंपियनशिप’ जीतने के बाद पहली बार ध्रुव आगरा पहुंचे। डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने उनके कोच परवनेंद्र यादव के साथ उनका स्वागत किया। ध्रुव का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान ध्रुव जुरैल ने कहा कि उनकी सफलता में उनके पिता नेम सिंह जुरैल और मां रजनी जुरैल के अलावा हरेक शहरवासी का आशीर्वाद उनके साथ रहा। 
India U-19 Captain Dhruv Jurel Come Agra After Win
अंडर-19 यूथ एशियन चैंपियनशिप जीतने के बाद कॉलोनी के लोगों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ध्रुव के कॉलोनी पहुंचने पर युवाओं में उनसे हाथ मिलाने को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। इस माहौल को देख उनके माता-पिता के अलावा कॉलोनी के लोग भी काफी भावुक हो गए।
India U-19 Captain Dhruv Jurel Come Agra After Win
कोच परवेंदर यादव के साथ क्रिकेटर ध्रुव - फोटो : Facebook
ध्रुव के कोच परवेंद्र यादव के पास कहने के लिए शब्द नहीं थे। उन्होंने कहा कि ध्रुव जैसा शिष्य मिलने पर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। ढोल-नगाढ़ों की थाप पर कॉलोनी के युवाओं से लेकर महिलाओं और पुरुषों ने काफी देर तक  नृत्य कर शहर के लाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
India U-19 Captain Dhruv Jurel Come Agra After Win
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कॉलोनी के कई लोगों ने ध्रुव के संदर्भ में अपने पुराने संस्मरण भी सुनाए। उन्होंने कहा कि ध्रुव में क्रिकेट का जो जुनून था, वह काफी पहले से देख रहे थे। उन्हें यकीन था कि ध्रुव एक दिन देश-दुनिया में क्रिकेट जगत में शहर का नाम रोशन करेगा। आज हम गर्व से कहते हैं कि ध्रुव हमारी कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
India U-19 Captain Dhruv Jurel Come Agra After Win
ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
आज मैं कॉलोनी में सम्मान पाकर अभिभूत हूं। शहर के लोगों के आशीर्वाद ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके इस प्यार और स्नेह को हमेशा के लिए बरकरार रखूं। -ध्रुव जुरैल, कप्तान, अंडर-19 टीम इंडिया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed