फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईस्कूल की होनहार छात्रा को डंपर ने रौंदा, 'कुचल' गईं एक पिता की उम्मीदें

Thu, 19 Sep 2019 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Highschool Girl Student Death in Road Accident Firozabad
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा का पिता पुलिस से गुहार लगाता हुआ - फोटो : अमर उजाला
मटसेना विजयपुरा मार्ग पर सरगवां के समीप स्कूल पढ़ने जा रही साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ढाई घंटे तक ग्रामीणों ने मार्ग को जाम रखा। ग्रामीणों में गुस्सा इस बात को लेकर था कई हादसे हो जाने के बाबजूद यहां ब्रेकर नहीं लगवाए गए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर के द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पर जाम को खोल दिया। 
Highschool Girl Student Death in Road Accident Firozabad
वर्षा कुशवाह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना मटसेना के सरगवां निवासी वर्षा कुशवाह (15) पुत्री रामवीर सिंह कुशवाह ग्राम बरामई स्थित वीणा वादिनी विद्या मंदिर में हाईस्कूल की छात्रा है। बुधवार को सुबह आठ बजे घर से पढ़ने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकली थी। विजयपुरा से मटसेना की ओर जाने वाले मार्ग पर जैसे छात्रा ने सड़क क्रास करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक ही डंफर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा ट्रक के पहिया के नीचे आ जाने के कारण मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गई।
Highschool Girl Student Death in Road Accident Firozabad
छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ रिश्तेदार पहुंच गए। रोड जाम होने की सूचना मिलने पर एसएचओ मटसेना राजेशकुमार, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा के साथ कई थाने का फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि इसी स्थान पर पिछले दिनों करीब छह हादसे हो गए हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीण हादसा वाले स्थान पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया कि मुआवजा दिलाने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ब्रेकर को बनवाने के भरोसा ही दिया। इसके साथ ही सवा दस बजे करीब शव को उठाकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Highschool Girl Student Death in Road Accident Firozabad
छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सरगवां निवासी रामवीर कुशवाह को दो बेटा एवं दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी बेबी की शादी हो चुकी है। इसके ही साथ दो भाई विनोद व सनी वर्षा से बड़े हैं। वर्षा कुशवाह सबसे छोटी होने के कारण परिवार की लाड़ली थी। वर्षा की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की मां ज्ञानदेवी का रो-रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Highschool Girl Student Death in Road Accident Firozabad
छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने कहा मृतक छात्रा के परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रेकर बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है ताकि भविष्य में कोई हादसा नहीं होने पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed