{"_id":"5fc66d838ebc3e3b4b41abce","slug":"home-minister-amit-shah-fake-relative-call-detail-open-case-police-send-him-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री और सांसद भी थे ठग के निशाने पर, जेल में बोला, हलके में मत लेना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री और सांसद भी थे ठग के निशाने पर, जेल में बोला, हलके में मत लेना...
Wed, 02 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक यश अमीन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बनकर विधायक योगेंद्र उपाध्याय से ठगी की कोशिश करने वाले युवक यश अमीन ने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह और सांसद एसपी सिंह बघेल को भी फोन किए थे। दोनों से मुलाकात का समय मांगा था लेकिन मुलाकात हो नहीं पाई। उधर पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो इसमें कई नेताओं के नंबर मिले।
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
यश अमीन गांधीनगर का निवासी है और बीटेक पास है। खुद को कभी अमित शाह का भांजा तो कभी भतीजा बताकर ठगी करता था। उसके खिलाफ उज्जैन और फर्रुखाबाद में पहले से मुकदमे हैं। आगरा में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय से ठगी की कोशिश की। इसमें वह जेल भेजा गया। इस मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उसने और भी नेताओं को फोन किए थे।
संबंधित खबर- अमित शाह का भांजा बनकर दो विधायकों को लगाया चूना, बीटेक पास ठग के निशाने पर रहते थे भाजपा नेता
संबंधित खबर- अमित शाह का भांजा बनकर दो विधायकों को लगाया चूना, बीटेक पास ठग के निशाने पर रहते थे भाजपा नेता
एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि उनके पास भी उसका फोन आया था। वह मुलाकात करना चाहता था। खुद को अमित शाह का रिश्तेदार बताया था। कह रहा था कि मुलाकात होने पर कई बातें बतानी हैं लेकिन वह देहात में थे, इसलिए मुलाकात हो नहीं पाई। इसके बाद विधायक के मामले में उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह को उसने 29 नवंबर को फोन किया था। मंत्री का फोन उनके सहयोगी मनीष थापक ने उठाया। थापक का कहना है कि यश अमीन ने अपना नाम विराज शाह बताया था। नेटवर्क की दिक्कत के कारण उससे ज्यादा बात नहीं हो पाई। उसने कहा था कि वह घर आकर मुलाकात करेगा लेकिन इससे पहले ही उसकी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात पुलिस को भेजी जाएगी कुंडली
आगरा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि यश अमीन के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वह गांधीनगर, गुजरात का रहने वाला है, इसलिए यह जानकारी वहां की पुलिस को दी जाएगी ताकि उस पर नजर रखी जा सके।
आगरा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि यश अमीन के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वह गांधीनगर, गुजरात का रहने वाला है, इसलिए यह जानकारी वहां की पुलिस को दी जाएगी ताकि उस पर नजर रखी जा सके।