फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्करों से मुक्त कराए पांच भालुओं ने मनाई आजादी की पहली वर्षगांठ, देखें तस्वीरें

Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bears Celebeate First Birthday Of Freedom Rascue From India Nepal Border
तस्करों से मुक्त कराने के बाद आजादी की वर्षगांठ मनाते भालू - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
वर्ष 2019 में भारत-नेपाल सीमा के पास वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा झारखंड वन विभाग और पुलिस के संयुक्त रूप से चलाए एंटी पोचिंग अभियान में वन्यजीव तस्करों से पांच भालुओं को पकड़ा गया था। मंगलवार को उन भालुओं ने आगरा स्थित भालू संरक्षण केंद्र में आजादी का एक वर्ष पूरा किया। इस विशेष दिन को मनाने के लिए केंद्र में भालुओं के लिए उनके मनपसंद फलों की दावत का आनंद लिया। 
Bears Celebeate First Birthday Of Freedom Rascue From India Nepal Border
तस्करों से मुक्त कराने के दौरान भालुओं की तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
पांच भालू भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों से वन्यजीव तस्करों द्वारा झारखंड के देवगढ़ जिले में लाए गए थे। तस्कर इन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। वाइल्डलाइफ के अधिकारियों का कहना है कि भालू के पित्त, पित्ताशय और अन्य शरीर के अंगों का उपयोग चीनी पारंपरिक दवाओं में किया जाता है। इसी कारण यह भालू शिकारियों के निशाने पर रहते हैं। अधिकारियों ने इन भालुओं को समय रहते रेस्क्यू किया, जिससे वह जीवन भर की बुरी यातनाएं सहने से बच गए।
 
Bears Celebeate First Birthday Of Freedom Rascue From India Nepal Border
भालुओं के लिए दावत का इंतजाम करते संरक्षण केंद्र कर्मी - फोटो : अमर उजाला
संरक्षण केंद्र पर इन भालूओं के नाम बच्चों की पुस्तक श्रृंखला में लोकप्रिय ‘हैरी पॉटर’ के वीजली परिवार के नाम पर रखा गया है। तीन से 11 साल के बीच की आयु वाले इस समूह में आर्थर और मौली समूह के वृद्ध भालू हैं, जबकि रॉन, जिन्नी और चार्ली युवा भालू है। पिछले एक वर्ष में भालुओं ने अच्छी प्रगति की है। भालू संरक्षण केंद्र में विभिन्न प्रकार के खेल हैं, जो उनकी शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करते है। पाचों भालुओं की आजादी की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए केंद्र में जानवरों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों ने उनके लिए एक स्वादिष्ट मनपसंद फलों की दावत का आयोजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bears Celebeate First Birthday Of Freedom Rascue From India Nepal Border
भालू संरक्षण केंद्र में दावत का मजा लेता भालू - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि अधिकारियों द्वारा समय पर हस्तक्षेप से इन भालुओं के जीवन को बचाने में मदद मिली। कर्मचारियों और पशु चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्हें खुश और स्वस्थ देखकर हमें खुशी है।
 
विज्ञापन
Bears Celebeate First Birthday Of Freedom Rascue From India Nepal Border
संरक्षण केंद्र में खेलते भालू - फोटो : अमर उजाला
वाइल्डलाइफ एसओएस के वेटरनरी सर्विसेज के उप-निदेशक डॉ. एस. इलियाराजा का कहना है कि रेस्क्यू के समय भालू दयनीय स्थिति में थे। उनकी नाज़ुक थूथन को छेद कर दिया गया और दांतों को तोड़ दिया गया था। जिस कारण उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। हमारे प्रयासों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। गीता शेषमणि, सचिव और सह-संस्थापक वाइल्डलाइफ एसओएस ने कहा, पांचों भालू स्वस्थ और काफी तेज हैं और नए घर में अपने आप को अच्छी तरह से ढाल चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed