{"_id":"5e633f1e8ebc3ec5571f98ff","slug":"holi-2020-celebration-on-shri-krishna-janmasthan-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसलिए अद्भुत और अलौकिक है ब्रज की होली, देखिए 10 शानदार तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसलिए अद्भुत और अलौकिक है ब्रज की होली, देखिए 10 शानदार तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सब जग होरी, जा ब्रज होरा' यह कहावत यूं ही नहीं कही गई है। इसके पीछे ब्रज की वर्षों पुरानी परंपरा के अद्भुत रंग हैं। होली के इन अद्भुत रंगों में पूरा ब्रज सरोबार है। बरसाना-नंदगांव के बाद शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर होली का आनंद बरसा तो पूरा परिसर सतरंगी हो गया। देखिए ब्रज की होली की अद्भुत तस्वीरें...
2 of 10
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
ब्रज में 40 दिन तक चलने वाला फाग महोत्सव चरम पर है। रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर फागुन में भादों की तरंग दिखी। बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। भक्त अपने आराध्य की होली को अपलक देखते हुए आनंद लूटते रहे।
3 of 10
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
होली महोत्सव का शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की आरती कर किया। इसके बाद कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया, होली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कान्हा के भक्तों मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
होली महोत्सव में ब्रज की होली लीला, हरियाणा के घूमर, फाग, मुंबई के गीत, दिल्ली के साथ राजस्थान के लोकगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। ब्रज के चरकुला नृत्य और बंब रसिया की प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
5 of 10
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बने मंच पर राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। इसका भक्तों ने भी जमकर आनंद लिया। रावल एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठमार होली खेली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।