{"_id":"5e634e888ebc3ef3fa5c7384","slug":"lathmar-holi-2020-with-up-police-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2020: दरोगा जी पर बरसीं प्रेमपगी लाठियां, साथी पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2020: दरोगा जी पर बरसीं प्रेमपगी लाठियां, साथी पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शुक्रवार को लठामार होली हुई। इस दौरान हुरियारिनों ने यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। हुरियारिनों की लाठियों से दरोगा जी भी नहीं बच सके। अगली स्लाइड्ड में देखिए लठामार होली की तस्वीरें...
2 of 5
होली के रंगों में सराबोर होकर नाचे भक्त
- फोटो : Amar Ujala
ब्रज में 40 दिन तक चलने वाले फाग महोत्सव (होली) का आनंद चरम पर है। होली के इस आनंद में पूरा ब्रज झूम रहा है और यहां आने वाले लोग भी। इसी कड़ी में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर होली का आनंद बरसा।
3 of 5
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित होली महोत्सव में राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। रंग-गुलाल के साथ प्रेमपगी लाठियां बरसीं। रावल एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठामार होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
लठामार होली के दौरान यहां तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके। हुरियारियों ने पुलिसकर्मियों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। पुलिसकर्मियों को लाठियों से इस तरह पिटते देख वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते और होली का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
ब्रज की होली के रंग इतने अद्भुत हैं कि यहां आने वाला हर कोई इनमें रंग जाना चाहता है। फिर चाहे वो खास हो या आम। यही श्रद्धा भाव श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु होली के रंगों से सराबोर हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।