{"_id":"5c851930bdec2214065a49ed","slug":"holi-2019-celebrations-in-raman-reti-ashram-mahavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के भव्य और दिव्य रंगों से सराबोर हुआ रमणरेती आश्रम, देखिए 'रंगोत्सव' की अद्भुत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के भव्य और दिव्य रंगों से सराबोर हुआ रमणरेती आश्रम, देखिए 'रंगोत्सव' की अद्भुत तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
रमणरेती आश्रम में फूलों की होली खेलते हुए श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उड़त गुलाल लाल भये बदरा...। मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रण में ठाकुर रमण बिहारी का आंगन रविवार को होली के रंगों में सराबोर हो गया। पहले लड्डू होली, फिर लठामार, फिर फूलों की होली और उसके बाद रंगों की होली खेली गई। होली के रस-रंगों में भीग कर श्रद्धालु निहाल हो गए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी यहां होली खेली।
2 of 9
रमणरेती आश्रम में फूलों की होली खेलते हुए श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गोकुल के नजदीक गुरु शरणानंद जी महाराज का ‘श्रीउदासीन कार्ष्णि आश्रम’ स्थित है, जिसे रमणरेती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम में हर साल होली का आयोजन किया जाता है। यहां खेली जाने वाली फूल होली इस आयोजन की विशेषता होती है।
3 of 9
रमणरेती आश्रम में होली खेलते हुए श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
रमणरेती आश्रम में जहां एक तरफ अबीर-गुलाल और टेसू से बन रंगों की वर्षा हो रही थी, तो दूसरी तफर 'आज बिरज में होरी रे रसिया, चलौ आइयो रे श्याम पनघट पर चलौ आईयो रे, तू बरसाने में आए जईयो बुलाए रही राधा प्यारी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर और उड़त गुलाल लाल भए बदरा जैसे होली के गीत और रसिया से आश्रम गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रमणरेती आश्रम में होली महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी के आंगन रासलीला का भी आयोजन हुआ। इसमें राधाकृष्ण के स्वरूपों ने लठामार होली, लड्डू एवं फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
5 of 9
कार्ष्णि गुरू शरणानंदजी महाराज के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण के स्वरूपों ने कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ जमकर होली खेली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।