फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली के भव्य और दिव्य रंगों से सराबोर हुआ रमणरेती आश्रम, देखिए 'रंगोत्सव' की अद्भुत तस्वीरें

Sun, 10 Mar 2019 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
holi 2019 celebrations in raman reti ashram mahavan
रमणरेती आश्रम में फूलों की होली खेलते हुए श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
उड़त गुलाल लाल भये बदरा...। मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रण में ठाकुर रमण बिहारी का आंगन रविवार को होली के रंगों में सराबोर हो गया। पहले लड्डू होली, फिर लठामार, फिर फूलों की होली और उसके बाद रंगों की होली खेली गई। होली के रस-रंगों में भीग कर श्रद्धालु निहाल हो गए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी यहां होली खेली।
holi 2019 celebrations in raman reti ashram mahavan
रमणरेती आश्रम में फूलों की होली खेलते हुए श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गोकुल के नजदीक गुरु शरणानंद जी महाराज का ‘श्रीउदासीन कार्ष्णि आश्रम’ स्थित है, जिसे रमणरेती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम में हर साल होली का आयोजन किया जाता है। यहां खेली जाने वाली फूल होली इस आयोजन की विशेषता होती है। 
holi 2019 celebrations in raman reti ashram mahavan
रमणरेती आश्रम में होली खेलते हुए श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
रमणरेती आश्रम में जहां एक तरफ अबीर-गुलाल और टेसू से बन रंगों की वर्षा हो रही थी, तो दूसरी तफर 'आज बिरज में होरी रे रसिया, चलौ आइयो रे श्याम पनघट पर चलौ आईयो रे, तू बरसाने में आए जईयो बुलाए रही राधा प्यारी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर और उड़त गुलाल लाल भए बदरा जैसे होली के गीत और रसिया से आश्रम गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2019 celebrations in raman reti ashram mahavan
रमणरेती आश्रम में होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी के आंगन रासलीला का भी आयोजन हुआ। इसमें राधाकृष्ण के स्वरूपों ने लठामार होली, लड्डू एवं फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
holi 2019 celebrations in raman reti ashram mahavan
कार्ष्णि गुरू शरणानंदजी महाराज के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण के स्वरूपों ने कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ जमकर होली खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed