फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'डोनाल्ड ट्रंप! भगवान श्रीराम की देवभूमि में आपका स्वागत है', ताजमहल के पास लगा यह होर्डिंग

Sat, 22 Feb 2020 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Hoardings put up to welcome Donald Trump welcome in agra
ताजमहल के पास लगा होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
भगवान श्रीराम की देवभूमि में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में यह होर्डिंग ताजमहल के पास लगा है। इसमें ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी है। ऐसे ही होर्डिंग खेरिया से ताज तक के 15 किमी रूट पर जगह-जगह लगाए गए हैं।


Hoardings put up to welcome Donald Trump welcome in agra
आगरा में ट्रंप के स्वागत में लगे होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
मंडी चौराहे पर इस होर्डिंग के बराबर में एक और होर्डिंग पर लिखा है कृष्ण की भूमि पर आपका स्वागत है। होर्डिंग पर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की भूमि है। एक और होर्डिग में प्राचीन शहर वाराणसी का जिक्र है। 
Hoardings put up to welcome Donald Trump welcome in agra
वॉल पेटिंग - फोटो : Amar Ujala
दीवारों पर चित्र भी बनाए गए हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। एक जगह ट्रंप और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पास पास हैं, दूसरी जगह मोदी और ट्रंप की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hoardings put up to welcome Donald Trump welcome in agra
आगरा में ट्रंप के स्वागत में लगा होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
खेरिया से ताज के रूट पर मोदी और ट्रंप के कट आउट भी लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि ट्रंप के भव्य स्वागत के लिए इन्हें लगाया जा रहा है। जगह जगह स्वागत द्वार भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Hoardings put up to welcome Donald Trump welcome in agra
वॉल पेटिंग - फोटो : Amar Ujala
सड़क के दोनों ओर 25 हजार स्कूली छात्र भारत और अमेरिका का झंडा लेकर ट्रंप का अभिवादन करेंगे। तीन हजार कलाकार ट्रंप को ब्रज और भारत की संस्कृति रूबरू कराएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed