फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामभक्त के लिए मिटे धर्म के भेद, हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर किया सुंदरकांड पाठ

Wed, 11 Oct 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 11 Oct 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
hindu and muslim in agra together take part in sundarkand
सुंदरकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाहगंज के रूई की मंडी इलाके का मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गया। यहां दो समुदाय के लोगों ने एक साथ मंदिर प्रांगण में बैठकर रामभक्त की आराधना की। ढोलक और मंजीरों के साथ संगीतमय सुंदरकांड में मिलकर झूमे।
hindu and muslim in agra together take part in sundarkand
सुंदरकांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के रुई के मंडी इलाके में मिश्रित आबादी रहती है। यहीं के भुवनेश्वरी महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। रमाशंकर बोहरे और उनकी मंडली ने सुंदरकांड संगीतमय सुंदरकांड की शुरुआत की। 
hindu and muslim in agra together take part in sundarkand
सुंदरकांड - फोटो : अमर उजाला
श्रीगणेश वंदन के बाद ढोलक और मंजीरों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण में आसपास के सभी लोग पहुंचे। इनमें हिंदू परिवार भी शामिल थे और मुस्लिम भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hindu and muslim in agra together take part in sundarkand
सुंदरकांड - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में मौजूद विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय ने बताया कि हाल ही मंदिर का जीर्णोद्धार हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर कराया है। दोनों समुदाय मिलकर मंदिर के कार्यों में सहयोग करते हैं। उन्होंने मंदिर में सवा पांच किलो का घंटा भी चढ़ाया।
विज्ञापन
hindu and muslim in agra together take part in sundarkand
सुंदरकांड - फोटो : अमर उजाला
सुंदरकांड का पाठ देर शाम तक पूरा हुआ। इस दौरान ढोल-मंजीरों की धुन पर दोनों ही समुदाय के लोग झूमते रहे। पाठ समाप्त होने पर प्रसाद वितरण किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed