{"_id":"59d896824f1c1bd8538b6269","slug":"impact-of-akhilesh-yadav-stay-in-agra-for-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में तीन दिन रुककर कई निशाने साध गए अखिलेश, विपक्षियों की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में तीन दिन रुककर कई निशाने साध गए अखिलेश, विपक्षियों की उड़ी नींद
Sat, 07 Oct 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी ने ताजनगरी में राष्ट्रीय अधिवेशन कर विरोधी खेमों में हलचल बढ़ा दी है। भाजपा के गढ़ में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन कर उसे सीधी चुनौती दी है। वहीं, बसपा में सेंधमारी का सिलसिला छेड़ दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तीन दिन शहर में रहकर न सिर्फ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया बल्कि यहां की नब्ज भी टटोली।
2 of 7
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय बाद ताजनगरी सपा के रंग में रंगी नजर आई। आयोजन स्थल के आसपास के क्षेत्र को पार्टी की झंडी और होर्डिंगों से पाट दिया गया। शहर में भी तमाम जगहों पर सजावट कर सपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिवेशन में 25 राज्यों के 15 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने शिरकत की, सभी होटल फुल रहे। लोगों को लगा कि शहर में कोई जलसा है।
3 of 7
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
भव्य स्तर पर की गई तैयारियों ने भाजपा-बसपा नेताओं की नींद उड़ा दी। खासतौर से भाजपाइयों में हलचल तेज रही, क्योंकि यह भाजपा का गढ़ है। पार्षद, महापौर से लेकर विधायक और सांसद तक के चुनाव में भाजपा का ही वर्चस्व रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
bjp meeting
ऐसे में भाजपा के गढ़ में राष्ट्रीय अधिवेशन कर सपा ने उसे सीधी चुनौती दी है। भाजपाई आलाकमान की नजरें भी ताजनगरी पर ही रहीं। प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी लगातार इस अधिवेशन के इंपैक्ट रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इधर, सपा ने इस अधिवेशन के बाद से बसपा में सेंधमारी शुरू कर दी है। अधिवेशन के तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के घर पहुंचकर उन्हें साइकिल पर सवार किया। सूत्रों की मानें तो कई और पूर्व विधायक सपा के संपर्क में आ गए हैं। आने वाले दिनों में लखनऊ में इनकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।