फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश से तबाही: 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद...जलभराव से रास्ते अवरुद्ध, जर्जर घर ढहे; सड़कें धंसी

Fri, 13 Sep 2024 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains Roads closed due to waterlogging, dilapidated houses collapsed up Schools up to 12th closed
भारी बारिश से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आसमान से लगातार बरस रही आफत की बारिश ने शहर से गांव तक तबाही मचाई। कश्मीरी बाजार, सोरों कटरा व पुराने शहर में 12 से अधिक जर्जर मकान ढह गए। 5 लोग मलबे में दब गए। लोहामंडी में दो बाइक सवार युवक नाले में बह गए। पिछले 48 घंटे में सड़कों पर 12 से अधिक हादसे हुए हैं। ताजमहल, एत्माद्दौला सहित अन्य स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा है। हाईवे से लेकर एमजी रोड दो तक सड़कें धंस गई। वहीं भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी ने सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले भी बारिश की वजह से एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था। 


स्मार्ट सिटी में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक तरफ लोग घरों में बंद हैं। दूसरी तरफ कई लोग बेघर हो गए हैं। हाईवे पर 4 से 5 फीट तक जलभराव है। कई जगह बहाव में हल्की कारें तैर गईं। आगरा-मथुरा हाईवे पर रुनकता पर जलभराव से घंटों जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन फंस गए।

Heavy rains Roads closed due to waterlogging, dilapidated houses collapsed up Schools up to 12th closed
भारी बारिश से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आसमान से लगातार बरस रही आफत की बारिश ने शहर से गांव तक तबाही मचाई। कश्मीरी बाजार, सोरों कटरा व पुराने शहर में 12 से अधिक जर्जर मकान ढह गए। 5 लोग मलबे में दब गए। लोहामंडी में दो बाइक सवार युवक नाले में बह गए। पिछले 48 घंटे में सड़कों पर 12 से अधिक हादसे हुए हैं। ताजमहल, एत्माद्दौला सहित अन्य स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा है। हाईवे से लेकर एमजी रोड दो तक सड़कें धंस गई।
Heavy rains Roads closed due to waterlogging, dilapidated houses collapsed up Schools up to 12th closed
भारी बारिश से मची तबाही   - फोटो : अमर उजाला
आगरा अलीगढ़ हाईवे पर सड़क धंसने ट्रक फंस गया। ताजमहल में मुख्य गुंबद की छत से पानी टपकने लगा तो एत्माद्दौला की दक्षिणी दीवार ढह गई। अन्य स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण अंचल में सब्जी और बाजरे की फसलें डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rains Roads closed due to waterlogging, dilapidated houses collapsed up Schools up to 12th closed
भारी बारिश से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
इधर एमजी रोड, यमुना किनारा, कमला नगर, संजय प्लेस, एमजी रोड टू, धनौली और अजीत नगर गेट पर भी जलभराव है। प्रमुख रास्तों पर बारिश का पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। 20 से अधिक स्थानों पर बारिश से पेड़ गिर पड़े हैं। बोदला, वायु विहार, शास्त्रीपुरम सहित 15 से अधिक इलाकों में बिजली गुल है। खंभे टूट गए हैं। कश्मीरी बाजार में मकान ढहने से मलबे में दबे 5 लोगों को बचाया गया। सोरों कटरा में भी मकान गिर गया।
 
विज्ञापन
Heavy rains Roads closed due to waterlogging, dilapidated houses collapsed up Schools up to 12th closed
भारी बारिश से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
टेढ़ी बगिया में सड़क किनारे खड़ा ट्रक नाले की दीवार ढहने से उसमें गिर पड़ा। ट्रक चालक घायल है। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कश्मीरी बाजार में 100 साल पुराना मकान भर-भराकर गिर पड़ा। मलबे में 5 लोग दब गए। राहगीरों ने मलबा हटाकर लोगों की जान बचाई। शास्त्रीपुरम और पश्चिमपुरी में सड़क जलमग्न हो गई। घरों में पानी भर गया। दिनभर लोग बाल्टी से पानी बाहर निकालते रहे। गांधी नगर-कमला नगर, लोहामंडी-बेसन की मंडी, बाईंपुर रोड पर पेड़ और बारिश का पानी भरने से बंद हो गए। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed