{"_id":"5f7811f28ebc3e9c064f809d","slug":"hathras-case-news-sanitation-workers-protest-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड पर उबाल: आगरा में हंगामा-पथराव, चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप, शहर का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड पर उबाल: आगरा में हंगामा-पथराव, चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप, शहर का हुआ ये हाल
हाथरस कांड को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश थम नहीं रहा। आगरा में लगातार चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप है। शनिवार को काम न करने को लेकर सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों में तकरार हो गई। आवास विकास कॉलोनी के स्वच्छता निरीक्षक और जोनल अधिकारी को बंधक बना लिया गया। उधर, कोठी मीना बाजार के पास नगर निगम के आईडीएच वर्कशॉप पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान युवकों की भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
2 of 7
लगातार चार दिन से नहीं उठा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी चार दिन से काम पर नहीं लौटे है। इसके कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद तय हुआ था कि सफाईकर्मी काम पर लौट आएंगे, लेकिन शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी फिर काम न करने पर अड़ गए। उन्होंने समझौते को नकार दिया।
3 of 7
सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता अधिकारियों को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियों ने आवास विकास कॉलोनी के स्वच्छता निरीक्षक और जोनल अधिकारी को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। उधर, धूलियागंज में भी सफाई कर्मचारी काम न करने पर अड़े रहे। कई अन्य इलाकों में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के पास नगर निगम के आईडीएच वर्कशॉप पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा किया। ये लोग हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान राजनगर से आई युवकों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल पर आला अफसर
- फोटो : अमर उजाला
पथराव की सूचना मिलते ही डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस फोर्स ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।