फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case: मांट में 20 मिनट रुका कांग्रेस का काफिला, प्रियंका ने फिर योगी सरकार पर साधा निशाना

Sun, 04 Oct 2020 09:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras Case Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra stay on Toll Plaza on yamuna expressway
मांट टोल प्लाजा के फैसिलिटी सेंटर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला शनिवार शाम यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पहुंचा। यहां तैनात मथुरा पुलिस ने शाम 5.40 बजे उन्हें रोक लिया। 18 गाड़ियों के काफिले में से नौ गाड़ियों को ही आगे जाने दिया। यहां से राया कट होकर काफिला राया पहुंचा, जहां से हाथरस रवाना हो गया। हाथरस रवाना होने से पहले प्रियंका ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रही।
Hathras Case Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra stay on Toll Plaza on yamuna expressway
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस की घटना के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शनिवार को मथुरा होते हुए हाथरस जाना था। इसको लेकर सुबह से ही उनकी सुरक्षा में कई थानों का पुलिस बल तथा पीएसी तैनात कर दिया गया। कांग्रेसी नेता 18 गाड़ियों के काफिले के साथ शाम 5.40 बजे मांट टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां उनके काफिले की नौ गाड़ियों को रोक लिया गया। इसके बाद राहुल गांधी काफिले में शामिल नौ गाड़ियों से राया कट होते हुए हाथरस रवाना हो गए। 
Hathras Case Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra stay on Toll Plaza on yamuna expressway
मांट टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे। मांट टोल पर एसपी देहात श्रीश चंद्र, एसपी क्राइम राधेश्याम राय, एसडीएम मांट सुरेश कुमार, सीओ मांट रविकांत, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला मौजूद रहे। वहीं राया कट पर एसपी सिटी उदयशंकर सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी व पीएसी मौजूद रही। पुलिस अधिकारी देर शाम तक राहुल गांधी के काफिले का हाथरस से लौटने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Case Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra stay on Toll Plaza on yamuna expressway
मांट टोल प्लाजा के फैसिलिटी सेंटर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
मांट टोल प्लाजा पर राहुल-प्रियंका ने किया नाश्ता
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शनिवार शाम 5.40 बजे मांट टोल प्लाजा पहुंचे। यहां पुलिस ने उनका काफिला रोका और नौ गाड़ियों को आगे जाने की अनुमति दी। कुछ दूरी पर टोल प्लाजा के फैसिलिटी सेंटर पर राहुल और प्रियंका रुके और चिप्स के साथ चाय पी। करीब 20 मिनट रुककर दोनों राया कट की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
Hathras Case Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra stay on Toll Plaza on yamuna expressway
कार में बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मांट टोल प्लाजा के फैसिलिटी सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार सोच भी नहीं सकती कि दलित बेटी के परिजनों पर क्या बीती होगी? उन्होंने कहा कि जब वह उसके पिता से बात कर रही थीं तो उनकी दर्द भरी आवाज सुनकर बहुत दुख हुआ। समझ नहीं पा रही कि सरकार उनके साथ ऐसा क्यों कर रही है? सरकार का कर्तव्य है कि पीड़ित परिवार की सहायता करे। इतनी दर्दनाक घटना हुई है। इसके बावजूद सरकार उन्हें न्याय नहीं दिला पा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed