फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट जॉर्जेज में दो महीने बाद बदलीं किताबें और फीस वृद्धि को लेकर धरने पर बैठे अभिभावक

Mon, 22 Jun 2020 03:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Guardian Protest Against Fees And School Books Of St. George's School   Unit II Agra
धरने पर बैठे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते लगाए लॉकडाउन में कोराबार चौपट हो गया। स्कूल अभी भी बंद हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन लगातार फीस के मैसेज अभिभावकों को भेज रहा है। अभिभावक फीस वृद्धि से आक्रोशित हैं। सोमवार को एक स्कूल के खिलाफ अभिभावक धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
Guardian Protest Against Fees And School Books Of St. George's School   Unit II Agra
सेंट जॉर्जेज की सेकेंड यूनिट पर धरने पर बैठे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
सेंट जॉर्जेज सेकेंड यूनिट में दो महीने बाद ही किताबें बदल दी। इसके बाद अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आगरा के सेंट जॉर्जेज यूनिट सेकेंड, रघुनाथ टॉकीज के पास में सोमवार सुबह अभिभावक पहुंचे। अभिभावकों का आरोप है कि लॉकडाउन में नई क्लास की किताबें खरीद ली थी, इन किताबों से आनलाइन पढ़ाई कराई गई। 
Guardian Protest Against Fees And School Books Of St. George's School   Unit II Agra
फीस और नई किताबों का विरोध करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों का आरोप है कि जून में नई किताबों की सूची थमा दी, दो महीने में ही क्लास की किताबें बदल दी हैं। किताबों की कीमत भी पांच से सात हजार रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guardian Protest Against Fees And School Books Of St. George's School   Unit II Agra
सेंट जॉर्जेज की सेकेंड यूनिट पर धरने पर बैठे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित अभिभावकों ने परिसर में जमकर हंगामा किया, इसके बाद कॉलेज में धरने पर बैठ गए। अभिभावकों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
Guardian Protest Against Fees And School Books Of St. George's School   Unit II Agra
सांकेतिक तस्वीर
सेंट जॉर्जेज यूनिट सेकेंड की प्रबंधक का कहना है कि किताब विक्रेता के स्तर से गड़बड़ी हुई है। बच्चे पूर्व में खरीदी गई किताबों से ही पढ़ाई कर सकेंगे। इसके बाद अभिभावकों ने धरना समाप्त किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed