{"_id":"5eef4f108ebc3e42f66d788c","slug":"solar-eclipse-2020-surya-grahan-2020-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण: आस्था से सराबोर हुई तीर्थनगरी, कहीं हुआ हवन-पूजन तो कहीं भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण: आस्था से सराबोर हुई तीर्थनगरी, कहीं हुआ हवन-पूजन तो कहीं भजन-कीर्तन
Mon, 22 Jun 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रहण काल में हुआ भजन-कीर्तिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष के पहले खगास सूर्य ग्रहण पर रविवार को तीर्थनगरी वृंदावन आस्था से सराबोर रही। ग्रहणकाल में कहीं श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा की तो कई स्थानों पर हवन यज्ञ किए गए। अनेक स्थानों पर भक्तों ने ठाकुर जी की आराधना में जप किया। आस्था का यह दौर दिनभर चला। सूर्य ग्रहण बाद लोगों ने यमुना नदी में स्नान किया।
वृंदावन में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
इस सूर्य ग्रहण के रविवार और बड़े दिन (21 जून) को होने के कारण धार्मिक दृष्टि से भी इसका ज्योतिष द्वारा अलग ढंग से आकलन किया गया है। सुबह 10:09 बजे से शुरू हुए ग्रहण का मोक्ष 1:43 बजे हुआ।
ग्रहण काल में परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप लोगों ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा हरिनाम संकीर्तन के साथ पूर्ण की। इसमें विदेशी भक्त भी शामिल हुए। कई स्थानों पर ग्रहण काल में हवन यज्ञ व हरिनाम संकीर्तन का विधान पूर्वक आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रहण काल में भजन-कीर्तन करते विदेशी श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
केशीघाट स्थित यमुना तट पर वैदिक परंपरानुसार हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की गई। राधेकुंज में विदेशी महिला-पुरुष संकीर्तन करते रहे।
विज्ञापन
ग्रहण काल में हुआ हवन-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के मोक्षकाल में प्राचीन अक्रूर घाट समेत केशीघाट, देवरिया घाट, चीरघाट, बिहारघाट पर पहले लोगों ने जप किया, फिर यमुना में आस्था की डुबकी भी लगाई। घाट पर कई श्रद्धालु योग करते नजर आए।
Surya Grahan 2020: आसमान के दुर्लभ नजारे का गवाह बने ताजनगरी के लोग, देखिए ग्रहणकाल की अद्भुत तस्वीरें
Surya Grahan 2020: आसमान के दुर्लभ नजारे का गवाह बने ताजनगरी के लोग, देखिए ग्रहणकाल की अद्भुत तस्वीरें