फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः निजी कंपनी चलाएगी गोल्फ कार्ट, पर्यटकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, 20 Dec 2019 12:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Golf Carts At The Taj Mahal Will Run By Private Company
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बैटरी बसों और गोल्फ कार्ट को निजी कंपनी चलाएगी। आगरा विकास प्राधिकरण गोल्फ कार्ट और बैटरी बसों के संचालन की व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने जा रहा है। बृहस्पतिवार को निजीकरण के लिए बनाई गई कमेटी की बैठक में तय हुआ कि 56 बैटरी बसों और गोल्फ कार्ट का संचालन निजी हाथों में सौंप दिया जाए। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Golf Carts At The Taj Mahal Will Run By Private Company
गोल्फ कार्ट - फोटो : अमर उजाला
गोल्फ कार्ट के संचालन के लिए बनाई गई कमेटी में एडीए, आरटीओ, नगर निगम समेत चार सदस्य हैं, जिनकी बृहस्पतिवार को हुई बैठक में संचालन की शर्ते तय की गईं। इनमें मुख्यत: यह रहा कि विदेशी पर्यटकों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और भारतीय पर्यटक बसों के लिए पांच रुपये और गोल्फ कार्ट के लिए दस रुपये का टिकट खरीदना होगा। गोल्फ कार्ट पर जो कर्मचारी रहेंगे, वह यूनिफार्म में रहेंगे। 
Golf Carts At The Taj Mahal Will Run By Private Company
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दो बैटरी बसें और दो गोल्फ कार्ट वीआईपी मेहमानों के लिए हैं। ताज पर संचालित 12 बैटरी बसें और 44 गोल्फ कार्ट 734 लोगों को एक बार में ताज तक पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Golf Carts At The Taj Mahal Will Run By Private Company
golf carts
पूर्वी गेट पर 40 और पश्चिमी गेट पर 14 बैटरी बसें, गोल्फ कार्ट संचालित किए जा रहे हैं। एडीए इनसे 40 लाख रुपये की ही कमाई कर पा रहा है। सालाना 1.10 करोड़ रुपये वेतन, 37 लाख रुपये बिजली बिल, 25 लाख रुपये मेंटेनेंस और 17 लाख रुपये बीमा, टैक्स में खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
Golf Carts At The Taj Mahal Will Run By Private Company
golf carts
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में डीजल-पेट्रोल वाहन प्रतिबंधित हैं। इसलिए स्मारक के पश्चिमी गेट पर अमरूद का टीला और पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में अपने वाहनों की पार्किंग करनी पड़ती है। इन पार्किंग स्थलों से स्मारक तक जाने के लिए सिर्फ गोल्फ कार्ट ही सहारा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed