{"_id":"5dfba52a8ebc3e696a2e94bc","slug":"sp-leaders-detained-for-caa-protests-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: विरोध पर सपा नेताओं सहित 150 कार्यकर्ताओं को पकड़ा, थाने में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: विरोध पर सपा नेताओं सहित 150 कार्यकर्ताओं को पकड़ा, थाने में नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सपा कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में नागरिकता कानून का विरोध करने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं सहित 150 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हंगामे और नारेबाजी के बीच इन्हें गाड़ियों में भरकर पर्यटन थाना ले जाया गया। ये लोग यहां भी नारे लगाते रहे। यहां से शाम को पांच बजे सभी को मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। इस बीच शहर में पुलिस, प्रशासन के दफ्तर छावनी बने रहे।
2 of 6
सपा कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने बुधवार को ही प्रदर्शन का एलान कर दिया था। इसके मद्देनजर सुबह सात बजे एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर निकल पड़े। सपाइयों ने तहसील में धरना प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसके लिए फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए।
3 of 6
सपा कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पहले से ही दफ्तर को घेर रखा था। जैसे ही सपाई नारे लगाते हुए सड़क पर पहुंचे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गाड़ियों में सपाई पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारे लगाते रहे। उनका कहना था कि देश में तानाशाही चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि वे पुलिस ने उनके लोकतांत्रिक अधिकार को कुचला है। वे लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देने जा रहे थे। उन्हें धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रास्ते में ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
थाने में सपा नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
थाना में ही सपा नेताओं ने एसडीएम विनोद जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें खाद बीज के दामों में वृद्धि, अपराध बढ़ने पर गुस्सा जाहिर किया गया है। वाजिद निसार ने दावा किया कि पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद 300-400 सपाई प्रदर्शन में शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।