{"_id":"5c3decd6bdec2273504f71d3","slug":"girls-participates-ran-for-barsana-held-by-aparajita-100-million-smiles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: नारी शक्ति का संदेश लेकर दौड़ीं ब्रज की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: नारी शक्ति का संदेश लेकर दौड़ीं ब्रज की बेटियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपराजिता अभियान में दौड़ी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत श्रीजी के धाम बरसाना में मकर संक्रांति पर ब्रज के अलग-अलग क्षेत्रों से एकत्रित हुई बेटियों ने नारी शक्ति का संदेश लेकर दौड़ लगाई। इसमें आगरा की रानी नौहवार ने बाजी मारी। टॉप 11 में शामिल रहीं बालिकाओं को रेंजर्स साइकिल, नकद धनराशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
2 of 5
अपराजिता अभियान में दौड़ी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत भगत सिंह क्रांति दल द्वारा आयोजित 2400 मीटर की इस दौड़ से पूर्व सभी धावकों ने महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया। इसके बाद बरसाना में श्रीजी के मुख्य द्वार पर सर्वप्रथम मशाल जलाई गई। पदम फौजी के निर्देशन में करीब 125 महिला धावकों की दौड़ का शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नलिनी और कमलिनी के साथ एसडीएम गोवर्धन नागेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
3 of 5
अपराजिता अभियान में दौड़ी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की रानी नौहवार ने दस मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रनरअप मथुरा की ईशा धनगर रहीं। इनके अतिरिक्त अन्य 10 धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना सुनील तोमर, अरूण माहेश्वरी, आदि का सहयोग रहा। धावकों में ईशा, प्रियंका, चंचल, पूनम, ब्रजलता, शालू, अंजलि, सुधा, नेहा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपराजिता अभियान में दौड़ी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
रन फॉर बरसाना के तहत बेटियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य पदम फौजी कर रहे हैं। उनकी पहल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, खेल और फौज के क्षेत्र में बेटियों को बढ़ावा देना शामिल है। ‘खेलोगे तभी खिलोगे’ मुहिम के तहत सैकड़ों बालिकाएं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
शपथ लेतीं ब्रज की बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
कथक नृत्यांगना नलिनी ने कहा कि बेटियां साधनों के अभाव में निराश न हों। हुनर को मन से, भाव से और कर्म से सींचना पड़ता है। अमर उजाला के अपराजिता अभियान को धावक रानी नौहवार, संकेत से आई सपना, ऊंचागांव से वंदना पटेल, राधिका रानी आदि ने सराहना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।