आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव करभना में युवक की मौत के बाद चौकी को फूंकने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज सहित चार को निलंबित कर दिया है। पूरी चौकी लाइन हाजिर की है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए कैसे हुई घटना...
पुलिस चौकी में आगजनी का मामला: दरोगा सहित चार निलंबित, 11 आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन