आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव करभना में युवक की मौत के बाद चौकी को फूंकने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज सहित चार को निलंबित कर दिया है। पूरी चौकी लाइन हाजिर की है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए कैसे हुई घटना...
{"_id":"5feedf919244ab6c6b76c650","slug":"four-policemen-suspended-and-11-arrested-in-tajganj-clash-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में आगजनी का मामला: दरोगा सहित चार निलंबित, 11 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में आगजनी का मामला: दरोगा सहित चार निलंबित, 11 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Jan 2021 02:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
तोरा पुलिस चौकी में की थी आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद चौकी के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के गांव करभना निवासी पवन कुमार यादव (23) गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर शिल्पग्राम मार्ग से गांव की तरफ आ रहा था। ताजगंज पुलिस का कहना है कि गांव के रास्ते में तोरा चौकी की पुलिस की जीप पर चालक मनोज और सिपाही अजयपाल खड़े थे।
खेत में पलटा पड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देखकर पवन ने ट्रैक्टर को यू टर्न लेकर मोड़ दिया। पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगे तो पवन ने रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया के एक तरफ खेत में करीब 12 फीट नीचे पलट गई। पुलिस घायल पवन को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चौकी के बाहर शव रखकर किया था बवाल
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर एक घंटे बाद गांव करभना से बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए, उन्होंने हंगामा किया। ग्रामीणों की संख्या सौ से अधिक थी। उन्होंने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद सिपाही विजिल की जमीन पर गिराकर पिटाई लगाई।
विज्ञापन
बवाल के दौरान उपद्रवियों ने चौकी में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
बाद में भीड़ बसई चौकी पर पहुंच गई। यहां भी पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। ग्रामीणों ने शव को तोरा चौकी पर ले जाकर आगजनी कर दी थी। चौकी के अंदर आग लगा दी थी। बाहर खड़ी दो बाइकें और एक स्कूटर को फूंक दिया। यहां मौजूद दो सिपाहियों ने भागकर खुद को बचाया था।