फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood News: बाढ़ से घिरे कासगंज के 40 गांव, बरौना में बुरी स्थिति, 200 घरों में पहुंचा पानी, देखिए तस्वीरें

Tue, 23 Aug 2022 09:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
flood water reached 40 villages of kasganj after Ganga water level rising
कासगंज में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में बाढ़ के हालात बनने से तटवर्ती इलाकों के खेतों और 40 गांवों की आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। गांव की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। बाढ़ का पानी भर जाने के कारण प्रभावित इलाकों में काफी परेशानी बढ़ी है। लोगों का पूरा दिन बाढ़ के पानी से बचाव करने में ही निकल गया। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। सोरोंजी के लहरा, डिंगलेस नगर इलाके के आबादी तक बाढ़ के पानी की दस्तक हो गई। इसी तरह उढ़ेर, दतलाना, मानपुर नगरिया के खेतों में पानी भर गया है। उधर, पटियाली तहसील का गांव बरौना इस समय बाढ़ के पानी से टापू बना हुआ है। गांव तीन ओर से गंगा की धारा से घिरा है। गांव के 200 घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लोगों ने रात में ही अपने घरों के बाहर से सामान को हटाया और सुरक्षित स्थानों पर ठिकाना बनाया है।

flood water reached 40 villages of kasganj after Ganga water level rising
झोपड़ियों में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में सोमवार को 80 सेंटीमीटर वृद्धि हुई थी। इसके बाद ही जलस्तर में शाम के समय से वृद्धि होने लगी। आधी रात के बाद तटवर्ती इलाकों में गंगा का पानी पहुंचने लगा। सुबह के समय जब गांव में किसान सो कर उठे तो बाढ़ का पानी गांव में भरा देखा। लोग पानी और बढ़ने की आशंका को देखते हुए बचाव के कार्यों में जुट गए। 
flood water reached 40 villages of kasganj after Ganga water level rising
लहरा गांव में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
नरौरा बैराज से सुबह आठ बजे मीडियम फ्लड लेविल का डिस्चार्ज था। इस सीजन का यह सबसे अधिक डिस्चार्ज था। जिसने डेढ़ लाख क्यूसेक के आंकड़े को पार कर दिया। सुबह का यह डिस्चार्ज शाम से जिले में आना शुरू हो गया। उढ़ेर बांध पर भी पानी का दबाव बढ़ता रहा। शहबाजपुर इलाके में भी गंगा का पानी काफी बढ़ गया। आबादी के पास तक यहां पानी की दस्तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood water reached 40 villages of kasganj after Ganga water level rising
बरौना गांव में घरों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
बमनपुरा, किलौनी, किसौल, नगलाढाव के इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पटियाली क्षेत्र के घबरा, गजौरा व आसपास के इलाकों में चार-चार फीट तक पानी भरा है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति बरौना गांव में है। पांच हजार आबादी वाला यह गांव तीन तरफ से गंगा की धारा से घिरा हुआ है। गांव में चार सौ मकान हैं, जिनमें 200 मकानों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। 
विज्ञापन
flood water reached 40 villages of kasganj after Ganga water level rising
बरौना में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

40 गांवों के खेतों में भरा पानी

जिले में बाढ़ से 40 गांव प्रभावित हैं। ज्यादातर गांव के खेतों में पानी भर चुका है। इनमें लहरा, दतलाना, उढ़ेर, खड़ेरी, अजीतनगर, बमनपुरा, बरौना, गजौरा, घबरा, रफातपुर, सिंकदरपुर ढाव, सुन्नगढ़ी, चकरा, किलौनी, किसौल, नागर खिदरपुर, उलाईखेड़ा, शहबाजपुर, नगला हंशी, नगला जाटवान, पनसोती, म्यूनी, मेहोल, कादरगंज, बमनपुरा, हिम्मतनगर बझेरा, नगला मुंता, टिकुरीनगला, गठौरा, जिझौल, नगला खुर्द, नगला खिमाई, नगला मनी आदि गांव हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed