फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफान पर बह रही चंबल नदी, बीहड़ में बाढ़ का खतरा, यमुना में भी बढ़ रहा जल स्तर

Sat, 17 Aug 2019 04:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
flood situation due to water level increasing of chambal river in agra
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है, वहीं चंबल नदी में भी उफान पर बह रही है। इससे आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। संपर्क मार्ग और खादर जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। वन विभाग के साथ ही प्रशासनिक अमला भी नदी के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। 
flood situation due to water level increasing of chambal river in agra
अफसरों ने लिया स्थिति का जायजा - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में हो रही बारिश के कारण और कोटा बैराज से दो दिन में 1.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे चंबल नदी उफान पर है। 24 घंटे में नदी का जल स्तर 9 मीटर बढ़ गया है। शनिवार को एडीएम एफआर रमेश सिंघल और एसडीएम बाह महेश गुप्ता ने चंबल घाट पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 
flood situation due to water level increasing of chambal river in agra
कई इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी बुधवार को 116 मीटर के स्तर पर बह रही थी। बुधवार की शाम नदी में कोटा बैराज के 13 गेट खोलकर 77 हजार 818 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार की सुबह 4 गेट खोलकर 24 हजार क्यूसेक और पानी छोड़ा गया। जबकि दोपहर में 10 गेट खोलकर 60 हजार 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood situation due to water level increasing of chambal river in agra
तेजी से बढ़ रहा चंबल नदी का जल स्तर - फोटो : अमर उजाला
कोटा बैराज से छोड़ा गया पानी बाह में पहुंचते ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे में 9 मीटर बढकर जल स्तर 125 मीटर हो गया है। खतरे का निशान 132 मीटर पर है। आगरा से सटे धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन
flood situation due to water level increasing of chambal river in agra
कई इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
बाह क्षेत्र में नदी किनारे के डगौरा, क्योरीपुरा, पुराडाल, पुराशिवलाल, झरनापुरा, भगवानपुरा, गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, मऊ की मढै़या आदि गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी से जुड़ने वाले खादर और रास्ते जलमग्न हो गए हैं। तटवर्तीय ग्रामीण रात में जागने को मजबूर हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed