{"_id":"5d578e7b8ebc3e89f71212db","slug":"air-quality-index-improved-due-to-drizzling-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से सुधरी ताजनगरी की आबोहवा, खुशगवार मौसम का आनंद ले रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से सुधरी ताजनगरी की आबोहवा, खुशगवार मौसम का आनंद ले रहे पर्यटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल परिसर में बारिश में भींगते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दो दिनों से आगरा जिले में रिमझिम बारिश से हो रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट हुई है। शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम और शाम को झमाझम बारिश होने से ताजनगरी में पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे आ गया। शनिवार की शुरुआत भी फुहार के साथ हुई। खुशगवार मौसम में पर्यटक भी ताजमहल समेत अन्य एतिहासिक स्मारकों में रिमझिम बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं।
2 of 5
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
रिमझिम बारिश के कारण धूल कणों के न होने से रक्षाबंधन पर ताजनगरी की हवा की गुणवत्ता बेहतर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गुरुवार शाम को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता आगरा में रही, जबकि दूसरे नंबर पर नोएडा और तीसरे नंबर पर कानपुर शहर रहा। आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक पूरे देश में छठवें नंबर पर रहा।
3 of 5
बारिश में भींगते हुए जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते आगरा पूरे सूबे में सबसे ठंडा रहा, जहां दिन में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। आगरा के बाद मौसम का ऐसा मिजाज अलीगढ़ और झांसी में रहा। तापमान में इतना कम अंतर इक्का दुक्का बार ही रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश में भींगते हुए जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह से फुहारों का क्रम शुरू हो गया। स्कूल जाते कई बच्चों ने रिमझिम बारिश में भीगने का लुत्फ लिया। वहीं शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश ने शहर में कई जगह जलभराव कर दिया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश में छाता ताने खड़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में एक से दो बार तक बारिश की संभावना रहेगी। कुछ जगह तेज बारिश हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।