फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेल-खेल में पांच साल के मासूम ने दी कोरोना को मात, तस्वीरों में देखें जीत का जज्बा

Tue, 09 Jun 2020 09:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Five year old child defeated corona virus in firozabad
विक्ट्री साइन दिखाता मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला
टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती फिरोजाबाद के पांच वर्षीय बच्चे ने कोरोना को मात दे दी। वो 15 दिन में अस्पताल में रहा। चिकित्सकों ने बताया कि मासूम खेलता रहता और उनकी हर बात मानता रहा। सोमवार को उसके साथ हॉस्पिटल से चार अन्य कोरोना मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। मासूम जब अस्पताल से घर जा रहा था तो उसने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत को जाहिर किया। 
Five year old child defeated corona virus in firozabad
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि उसकी मां का अभी उपचार चल रहा है। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. पंचशील शर्मा ने बताया कि सोमवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें पांच वर्षीय बालक भी शामिल है। 
Five year old child defeated corona virus in firozabad
मासूम ने कोरोना को दी मात - फोटो : अमर उजाला
इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बच्चे के चाचा की मौत हुई थी। बाद में बच्चे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह यहां दिनभर मोबाइल में गेम खेलता रहता था। लेकिन स्टॉफ के लोगों का हर कहना मानता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five year old child defeated corona virus in firozabad
एफएच मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
गाइड लाइन के मुताबिक इलाज से ही वह स्वस्थ हो गया। अलग से कुछ नहीं करना पड़ा। अभी तक कुल 81 मरीज एफएच मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज की टीम में डॉ. रामेश्वर दयाल, डॉ. विवेक गौतम, डॉ, अलंकार शर्मा, आशीष पंडित, विवेक जोशी, प्रदीप त्यागी और अजय आदि हैं। 
विज्ञापन
Five year old child defeated corona virus in firozabad
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में अब तक 5843 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। 445 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। अब तक मिले 319 मरीजों में से 229 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 18 संक्रमितों की मौत भी हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed