फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   brother died in road accident while going to his sister house before Rakshabandhan In Mainpuri

रक्षाबंधन से पहले भाई की माैत: सेवइयां देने बहन के घर जा रहा था युवक, रास्ते में भयानक हादसे में गई जान

Thu, 27 Aug 2026 05:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसे में बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में माैत हो गई। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
brother died in road accident while going to his sister house before Rakshabandhan In Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली के गांव शरीफपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर बहन के घर सेवइयां देने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गहियरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा छोटा भाई घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गहियरपुर निवासी 27 वर्षीय अमन कुमार बृहस्पतिवार को अपनी बहन पूजा की ससुराल गांव अतरई थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस में सावन की सेवइयां देने के लिए जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ छोटा भाई 10 वर्षीय नीलेश भी था। दोपहर करीब तीन बजे थाना क्षेत्र में शरीफपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में अमन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में नीलेश चोटिल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed