फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: 372 साल में पहली बार ईद पर सूना रहा ताजमहल का आंगन, नहीं हुई नमाज

Tue, 26 May 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
first time Eid Namaz prayers not offered at the Taj Mahal due to lockdown
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल में 372 साल में पहली बार ईद पर सन्नाटा छाया रहा। सोमवार को ताज की शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के लिए बाहर से कोई नहीं आया। कोरोना संकट के कारण ताजमहल 17 मार्च को बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन लागू होने के कारण तब से लगातार बंद हैं।
first time Eid Namaz prayers not offered at the Taj Mahal due to lockdown
ताजमहल में नमाज अदा करते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हर बार ईद पर 20 से 25 हजार लोग ताजमहल पर ही नमाज अदा करते थे और इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सुबह 7 से 10 बजे तक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा देता था। सोमवार को ईद की नमाज के लिए ताजमहल नहीं खुला। 
first time Eid Namaz prayers not offered at the Taj Mahal due to lockdown
ताजमहल स्थित मस्जिद के बाहर लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल परिसर के अंदर शाही मस्जिद में पहली बार सन्नाटा देखा गया। केवल सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी ही रही। ताज के तामीर होने के बाद 372 साल में यह पहला मौका है जब ईद पर ताज सूना रहा। ईद पर ताजमहल में सबसे ज्यादा रौनक होती थी। सिर्फ नमाज पढ़ने के लिए ही नहीं, ताज के दीदार के लिए भी बड़ी संख्या में लोग आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
first time Eid Namaz prayers not offered at the Taj Mahal due to lockdown
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू के दौरान भी बाहर से आए थे लोग 
ताजमहल की शाही मस्जिद के इमाम सआदत अली ने बताया कि वो 20 साल से नमाज अदा करा रहे हैं। उनसे पहले उनके वालिद थे। कर्फ्यू के दौरान भी जुमे की नमाज पढ़ी गई थी। ऐसा कभी पहले हुआ ही नहीं कि बाहर से कोई नमाज पढ़ने ताज के अंदर न आया हो। 
विज्ञापन
first time Eid Namaz prayers not offered at the Taj Mahal due to lockdown
ताजगंज स्थित अहमद बुखारी दरगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सआदत अली ने बताया कि ताजमहल में ईद की नमाज खास होती थी। दूर-दूर से लोग आते थे। इस बार मसला कोरोना का है। लोगों का इससे बचाव जरूरी है। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। हमने कोरोना से मुल्क के लोगों के बचाव की दुआ की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed