फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra Trader Robbed of 2.5 Lakh Near Home CCTV Captures Suspects

दुस्साहस: व्यापारी से 2.50 लाख रुपये लूटे, दुकान से पीछा कर रहे थे बदमाश; घर के पास तमंचा तानकर बैग छीन

Wed, 26 Aug 2026 06:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 06:40 AM IST
सार

कमला नगर में पूजा सामग्री व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश तमंचा तानकर 2.50 लाख रुपये, दो मोबाइल और टैबलेट से भरा बैग लूट ले गए। बदमाश दुकान से ही व्यापारी का पीछा कर रहे थे। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
agra Trader Robbed of 2.5 Lakh Near Home CCTV Captures Suspects
कमला नगर में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर के जी ब्लॉक में मंगलवार देर रात पूजा सामग्री व्यापारी नंदन गुप्ता के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर तमंचा तान दिया। बाद में  2.50 लाख, दो मोबाइल और टैबलेट से भरा बैग लूटकर ले गए।
विज्ञापन


कमला नगर जी ब्लॉक निवासी नंदन गुप्ता की मनकामेश्वर मंदिर के पास रावत पाड़ा  में पोशाक और पूजा की सामग्री की दुकान है। वो दुकान बंद कर घर आ रहे थे। उनके साथ कर्मचारी भी था। रास्ते में कर्मचारी उतर गया। नंदन गुप्ता घर पहुंचने वाले ही थे कि पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। उन्हें रोक लिया। विरोध तमंचे से धमकाया।
विज्ञापन


उनके हाथ में लगा रुपयों से भरा बैग ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश में लगी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि रात में नंदन गुप्ता स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश नजर आए हैं। इनमें से आगे वाले ने मास्क पहन रखा है जबकि पीछे बैठे बदमाश में टोपी लगा रखी है। वह दुकान से ही पीछे लगे। इसके बाद सुनसान रास्ते पर आने पर वारदात को अंजाम दिया। उनकी धर पकड़ के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed