फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ब्रज ने पेश की मिसाल, घरों में हुई ईद की नमाज, कोरोना महामारी के खात्मे को उठे हजारों हाथ

Mon, 25 May 2020 04:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 25 May 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Muslims Pray Eid Namaz At Home Update News
लॉकडाउन के दौरान ईद के मौके पर शाही जामा मस्जिद में नहीं पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते सोमवार को घरों में चाश्त की नमाज अदा की गई। पहली बार ईद की नमाज ईदगाह में सामूहिक रूप से नहीं हुई। शहर की अन्य मस्जिदों में उनके इमाम या मुतवल्ली के साथ चार और पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की।
Trending Videos
Muslims Pray Eid Namaz At Home Update News
शहर की एक मस्जिद से निकलते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
आगरा की शाही जामा मस्जिद में इमाम इरफान उल्ला खां निज़ामी ने ईद की नमाज अदा करवाई। कड़ी सुरक्षा के बीच गिने-चुने नमाजी पहुंचे। शहर में सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस बार ईद पर मुल्क में अमन चैन और कोरोना के कहर से निजात दिलाने की दुआ की गई। लोगों ने बगैर गले मिले एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।
 
Muslims Pray Eid Namaz At Home Update News
शहर की एक मस्जिद के बाहर निरीक्षण करते एसएसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ईद के मौके पर मस्जिदों में नहीं घरों पर नमाज अदा करते हुए अमन चैन की दुआ की गयी। वहीं ईदगाह और जामा मस्जिद पर डीएम पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी रोहन बोत्रे, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी और एसपी ट्रैफिक प्रशांत निरीक्षण के लिए पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims Pray Eid Namaz At Home Update News
मस्जिद के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में ईद के मौके पर दरगाह परिसर में बनी जामा मस्जिद नमाजियों से सूनी रही। फतेहपुर सीकरी में लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की। यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 
विज्ञापन
Muslims Pray Eid Namaz At Home Update News
लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों, ईदगाहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले व अन्य अधिकारी शहर में भ्रमण करते रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed