फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद उपद्रव : 26 आरोपियों से वसूली जाएगी 45 लाख की क्षतिपूर्ति राशि

Fri, 31 Jan 2020 05:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jan 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Firozabad violence: Recovery Will Charged From 26 Accused Of 45 Million   Rupees
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विगत 20 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर में हुए उपद्रव में सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने वाले 26 आरोपियों पर एडीएम न्यायालय की ओर से 45 लाख से अधिक धनराशि की क्षतिपूर्ति आरोपित की है। कोर्ट ने आरोपित क्षतिपूर्ति धनराशि की वसूली कर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। 

 
Firozabad violence: Recovery Will Charged From 26 Accused Of 45 Million   Rupees
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
विगत 20 दिसंबर को फिरोजाबाद में उपद्रव के दौरान सात लोगों की जान चली गई थी। वहीं पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों, पुलिस कर्मियों के साथ आमजन को मिलाकर करीब दो सौ लोग घायल हुए थे। इस मामले में थाना दक्षिण,रसूलपुर व रामगढ़ में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए थे। मुकदमों की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) की टीमें कर रही हैं। क्षति के आकलन के लिए एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। टीम ने आकलन कर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के आधार पर 26 लोगों को नामजद किया गया था। इनके ऊपर 45 लाख 19 हजार 965 रुपये की क्षतिपूर्ति आरोपित की है। इस धनराशि को जमा करा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का आदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट ने दिया है।
Firozabad violence: Recovery Will Charged From 26 Accused Of 45 Million   Rupees
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना रसूलपुर के जाटवपुरी गली नं. पांच निवासी आकिब, पुराना रसूलपुर कुम्हारों वाली गली नं.सात के निवासी सोयल, हाजीपुरा के गली नं. 17 निवासी नईम , हाजीपुरा निवासी कासिम , झमैयाटोला निवासी मोहम्मद मतीन, तीस फुटा निवासी हाशिम, थाना रसूलपुर नगला बरी निवासी फुरकान, बजरंग वाटिका निवासी शहजाद, डाकबंगला निवासी गोलू, भईये , मशरुरगंज निवासी भूरा कुरैशी, गली नंबर चार मशरूरगंज निवासी वकील,थाना रसूलपुर के तेली वाली गली शीशग्रान व हाल निवासी इस्लामगंज थाना दक्षिण इमरान, हाजीपुरा निवासी सोनू, शीशग्रान गली नं. आठ निवासी अदनान, शीशग्रान गली नं. नौ निवासी मुजाहिद, गालिबनगर तिराहा निवासी मोसीन एवं थाना रसूलपुर के हाजीपुरा निवासी सलीम पर 15 लाख 12311 क्षतिपूर्ति की धनराशि आरोपित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad violence: Recovery Will Charged From 26 Accused Of 45 Million   Rupees
शुक्रवार को हुए उपद्रव की फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना रामगढ़ के नूरनगर निवासी आलियान पर एक लाख 14581 रुपया एवं थाना रसूलपुर तीसफुटा गली नं.पांच निवासी अबरार को 51 हजार144  रुपये क्षतिपूर्ति आरोपित की है। थाना दक्षिण के मोहल्ला कोटला निवासी अहमद, मोहम्मदगंज निवासी फराज, मो.हाशिम, हबीबगंज निवासी आमिर, आदिल निवासी 10/2 रसूलपुर पानी की टंकी वाली गली, आमिर निवासी गली नं. दस थाना रसूलपुर पर 28 लाख इकतालीस हजार 969 की क्षतिपूर्ति आरोपित की है। 
विज्ञापन
Firozabad violence: Recovery Will Charged From 26 Accused Of 45 Million   Rupees
फिरोजाबाद पुलिस ने लगाए बैरियर - फोटो : अमर उजाला
क्षतिपूर्ति में जिन-जिन लोगों को आरोपित किया है, वे खुद या परिजन धनराशि को जमा कराएं। यदि धनराशि जमा नहीं कराते हैं तो
राजस्व की भांति वसूल की जाएगी। आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव एडीएम फिरोजाबाद।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed