फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलू की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या, भाजपा विधायक ने की हत्याकांड के खुलासे की मांग

Tue, 03 Mar 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Farmer Brutally Murdered In Farm Crime News
उमाशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फिराजाबाद जनपद के थाना फरिहा के गांव बरथरा में रविवार की रात आलू की फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इस दौरान शव के चेहरे और कमर के पास चोट के निशान मिले हैं। 
Firozabad Farmer Brutally Murdered In Farm Crime News
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
थाना फरिहा के नगला कांस निवासी उमाशंकर (48) पुत्र प्रेम सिंह राजपूत ने बरथरा में खेत में आलू की फसल की थी। रविवार की शाम फसल की खोदाई कराई थी। किसान आलू खेत में पड़ा होने के कारण रखवाली के लिए रात को खेत पर ही सो गए थे। सोमवार की सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंच गए। परिजनों ने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े थे। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा सुनील कुमार पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। किसान की कमर के पास गोली या चाकू मारने जैसा निशान मिला है।
Firozabad Farmer Brutally Murdered In Farm Crime News
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ग्राम बरथरा पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भाजपा नेता अरविंद सिंह राघव, प्रधान नगला कांस फूलन सिंह, भागीरथ सिंह लोधी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बघेल भी पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Farmer Brutally Murdered In Farm Crime News
किसान की हत्या के बाद मौके पर पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
उमाशंकर राजपूत 15 वर्ष पूर्व ही एटा जिला के थाना जलेसर के गांव नगला घनी से आकर नगला कांस में रहने लगे थे। एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार अपने हिस्से की जमीन बेचकर अपने साले के मकान में रह रहे थे। यहां कुछ जमीन भी खरीद ली थी। उमाशंकर की पत्नी चंद्रवती की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतक को एक बेटा तेजवीर, दो बेटियां शशि व पूनम हैं। 
विज्ञापन
Firozabad Farmer Brutally Murdered In Farm Crime News
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
नगला कांस निवासी किसान उमाशंकर की हत्या की गई है। उसपर धारदार हथियार से हमला हुआ या गोली मारी गई, यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।  राजेश कुमार, एसपी देहात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed