फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद बवालः फायरिंग होते ही भागे लोग, घरों के दरवाजे किए बंद, बीस मिनट तक बनी रही दहशत

Wed, 28 Oct 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Clash Full Story Firing And Murder People In Panic
मृतक अमित गुप्ता का फाइल फोटो और लोगों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में घनी और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र बड़ी छपैटी में छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पथराव और फायरिंग होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दहशत में लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब बीस मिनट तक हमलावर बवाल करते रहे।

 
Firozabad Clash Full Story Firing And Murder People In Panic
लोगों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया बड़ी छपैटी में जिस समय घटना हुई उस समय लोग शाम के खाने की तैयारी कर रहे थे। कुछ लोग गोदाम आदि बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मारो....पकड़ो...के शोर के साथ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा गया।  मकानों के दरवाजे बंद होने लगे। गोदामों के शटर भी धड़ाधड़ गिरने लगे। इसी बीच पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाजें सुनाई देने लगी। पुलिस ने खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया।

संबंधित खबर. फिरोजाबाद : बड़ी छपैटी में बवाल, फायरिंग में एक युवक की मौत
 
Firozabad Clash Full Story Firing And Murder People In Panic
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे एसएसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला
कटाई ले जाने वाला समुदाय विशेष का श्रमिक इतनी बड़ी संख्या में भीड़ के साथ आ जाएगा इसकी तो उम्मीद किसी तो नहीं थी। चूड़ी गोदाम संचालक संजय गुप्ता बीच-बचाव करने गए थे। पथराव में वह खुद घायल हो गए। उनका बेटा लवलेश गोली लगने से घायल हो गया। लवलेश कोचिंग चलाता है। फायरिंग में घर के बाहर खडे़ युवक अमित गुप्ता (26) पुत्र उमाशंकर गुप्ता के सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। संजय ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने आते ही फायरिंग, पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हर कोई जान बचाकर भागने को मजबूर हो गया। सीधे गोली चलाने के कारण जो निशाने पर आया उसके लग गई। बवाल करने वाले युवक किसी की बात नहीं सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Clash Full Story Firing And Murder People In Panic
भाजपा विधायक अस्पताल में घायल का जानने पहुंचे, दूसरे चित्र में दहशत में लोग - फोटो : अमर उजाला
जघन्य घटना है, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी - असीजा 
घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक मनीष असीजा जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से बात की। उन्होंने पूरी घटना से प्रमुख सचिव गृह को अवगत कराया है। विधायक ने कहा कि यह मामूली नहीं जघन्य घटना है। छोटी सी बात पर समुदाय में एकत्रित होकर आना, ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलना बड़ा अपराध है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की है। 
 
विज्ञापन
Firozabad Clash Full Story Firing And Murder People In Panic
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
घटना दुखद पुलिस सख्त कार्रवाई करे - नूतन राठौर 
जिला अस्पताल पहुंची महापौर नूतन राठौर ने कहा कि घटना दुखद है। इस मामले में प्रशासन तो तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपी बख्शे नहीं जाएं। मामूली बात पर इस तरह हमला करना जघन्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed