फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ पर आई पति की शहादत की खबर, रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 18 Oct 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Firozabad BSF jawan martyred in firing of Bangladeshi soldiers in West Bengal
शहीद बीएसएफ जवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पति की लंबी आयु की कामना करते हुए पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा, लेकिन क्रूर काल ने उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। बांग्लादेश सीमा पर फिरोजाबाद के गांव चमरौली निवासी बीएसएफ जवान विजयभान शहीद हो गए। परिजनों को मिली सूचना के अनुसार बांग्लादेश के सैनिकों द्वारा की गई फायरिंग में विजयभान को गोली लगी थी। पति की मौत के बाद यहां पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
Firozabad BSF jawan martyred in firing of Bangladeshi soldiers in West Bengal
शहीद विजयभान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बांग्लादेश बॉर्डर पर फ्लैग मीटिंग के दौरान गोली लगने से थाना मक्खनपुर के गांव चमरौली निवासी विजयभान (51) शहीद हो गए। वो बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। करवाचौथ के दिन विजयभान के शहीद होने की सूचना पर गांव में मातम छा गया। परिवार में कोहराम मच गया। 
Firozabad BSF jawan martyred in firing of Bangladeshi soldiers in West Bengal
शहीद के परिवार की महिलाओं को ढांढस बंधाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के जवान विजयभान की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटे विवेक एवं सुमित बिलख रहे है। परिजनों ने बताया विजयभान  तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। सबसे बड़े भाई सत्यभान फौज से सेवानिवृत्त हैं। जबकि छोटे भाई हरभान सिंह गांव में रहकर खेती संभालते हैं। विजयभान की मौत की सूचना पर आसपास के गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad BSF jawan martyred in firing of Bangladeshi soldiers in West Bengal
शहीद विजयभान की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ हेड कांस्टेबल विजयभान का परिवार से बेहद लगाव था। गुरुवार को करवाचौथ का व्रत होने के कारण उन्होंने पत्नी सुनीता से फोन पर बात की थी और कुशल क्षेम पूछी थी। फोन पर बातचीत के दौरान विजयभान ने अपनी पत्नी सुनीता देवी से सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी थी। विजयभान के दो बेटे विवेक, सुमित यादव हैं। बड़ा बेटा विवेक एयरफोर्स में बंगलुरू में तैनात है। वहीं छोटा बेटा सुमित भी इंटर करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। विवेक छुट्टी लेकर घर आया है। 
विज्ञापन
Firozabad BSF jawan martyred in firing of Bangladeshi soldiers in West Bengal
शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सुमित के फोन गोली लगने से विजयभान की मौत की सूचना आई तो वह हैरान रह गया। परिजनों को उसने जानकारी दी तो विजयभान की मां फूलमाला गश खाकर गिर गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें पानी डालने के साथ होश में लाए। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed