फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कश्मीर की वादियों में भी 'खनकेंगी' सुहागनगरी की चूड़ियां, कारोबारियों में खुशी का मौहाल

Thu, 08 Aug 2019 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Aug 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
firozabad bangles traders will be open branches in jammu and Kashmir
कारीगर द्वारा डिजाइन की गईं चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला

सुहागनगरी फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जम्मू-कश्मीर में भी खनकती हैं। यहां से जम्मू काफी माल जाता है। चूड़ी बाजार ने अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत किया है। चूड़ी व्यापारी इस बात से खुश नजर आए कि भविष्य में यहां के व्यापारी कश्मीर में अपनी ब्रांच खोल सकेंगे।

firozabad bangles traders will be open branches in jammu and Kashmir
दुकान में सजी रंग बिरंगी चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद की चूड़ियां देश के कोने-कोने में जाती हैं। तकरीबन सभी राज्यों में यहां के कारोबारियों की ब्रांच (दुकान या शोरूम) हैं। कश्मीर और श्रीनगर में यहां से चूड़ी तो जाती है, लेकिन यहां के कारोबारियों की वहां अपनी कोई ब्रांच नहीं है। कहते हैं कि जम्मू क्षेत्र में कठुआ, सोपोर, उधमपुर आदि क्षेत्र में चूड़ी का काफी माल जाता है। 

firozabad bangles traders will be open branches in jammu and Kashmir
फाइल फोटो

कश्मीर और श्रीनगर के लोग जम्मू से ही कांच की चूड़ियां ले जाते हैं। जम्मू में चूड़ी का बड़ा कारोबार होता है। जम्मू से चूड़ी के व्यापारी भी यहां आते हैं। ट्रांसपोर्ट से यहां से जम्मू तक चूड़ियां जाती हैं। अब भविष्य में कश्मीर में भी चूड़ी की ब्रांच खोलने का रास्ता खुला है और श्रीनगर, कश्मीर में सीधे चूड़ी का कारोबार कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad bangles traders will be open branches in jammu and Kashmir
धारा 370 हटने के बाद जश्न मनाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
चूड़ी व्यापारी आनंद अग्रवाल का कहना है कि केंद्र सरकार का फैसला अभूतपूर्व है। चूड़ी व्यापारी पूरे देश में कांच की चूड़ियों का व्यापार करते हैं। भविष्य में कश्मीर में भी चूड़ी की ब्रांच खोली जा सकती है। नितेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार का फैसला एक देश एक संविधान की अवधारणा को मजबूत करता है। पूरी स्थिति तो बाद में साफ हो सकेगी, लेकिन यह तय है कि कश्मीर में सीधे व्यापार करने का रास्ता खुलने से चूड़ी कारोबार पर भी सकारात्मक असर पडे़गा। 
विज्ञापन
firozabad bangles traders will be open branches in jammu and Kashmir
दुकान पर सजी रंग-बिरंगी चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला

कारखाना संचालक अजय सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार का साहसिक फैसला इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अन्य राज्यों की तरह व्यापार करने का अवसर मिलेगा तो कांच उद्योग को भी लाभ होगा। होटलों से कांच के उत्पादों की अधिक डिमांड निकलेगी तो ऑर्डर कारोबारियों को भी मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed