फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सावन में छाई होली की उमंग, दूसरे दिन भी बिखरे जश्न के रंग

Thu, 08 Aug 2019 04:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
celebrations going on after scrapped article 370 in jammu kashmir
आश्रम में जश्न मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद सोमवार सुबह से शुरू हुआ जश्न का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। इस जश्न के चलते सावन के महीने में होली जैसी उमंग छाई हुई है। मैनपुरी में लोगों ने दूसरे दिन भी जश्न मनाया। 
celebrations going on after scrapped article 370 in jammu kashmir
आश्रम में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के श्रीएकरसानंद आश्रम में महामंडलेश्वर हरिहरानंद के नेतृत्व में लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इस आयोजन में बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक शामिल हुए। इस दौरान आश्रम में होली जैसा नजारा दिखाई दिया।
celebrations going on after scrapped article 370 in jammu kashmir
लोगों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
जश्न के रंग में रंगे लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले का स्वागत किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया। धारा 370 हटने से अब कश्मीर फिर से धरती का स्वर्ग बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebrations going on after scrapped article 370 in jammu kashmir
लोगों ने सोमवार को जमकर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसले को लेकर सोमवार सुबह से ही लोगों में उत्सुकता थी। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने की घोषणा के साथ ही शहर में लोग खुशी से झूम उठे। शहर से लेकर गांव-गांव लोगों ने जश्न मनाया। 
विज्ञापन
celebrations going on after scrapped article 370 in jammu kashmir
फिरोजाबाद में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी को साझा किया। युवा देर रात तक तिरंगा लेकर जश्न मनाते रहे। सभी एक ही बात कह रहे थे कि जिसका वर्षों से इंतजार था वो शुभ घड़ी सोमवार को आई। इस दौरान बांटकर सभी जश्न मनाओ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed