थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबुल उलाह मार्ग पर शनिवार दोपहर नाई की मंडी तोपखाना निवासी महिला रानी की हत्या के मामले में मृतका के पिता ने पति याकूब समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। हत्याकांड के मामले में पति सहित चार को नामजद किया गया है। रानी का अपने पति याकूब से 10 साल से विवाद चल रहा है। रानी चार महीने जेल में भी रही थी। जमानत पर बाहर आई थी।
{"_id":"5f9e55b58ebc3e1a22571fbd","slug":"fir-filed-against-husband-in-rani-murder-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी हत्याकांड में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 10 साल से दोनों के बीच चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी हत्याकांड में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 10 साल से दोनों के बीच चल रहा था विवाद
Sun, 01 Nov 2020 11:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
रानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि रानी दरगाह की तरफ जा रही थी। मार्ग पर भीड़भाड़ और बाजार में दुकानें खुली थीं। एक्टिवा स्कूटर पर दो हमलावर आए। इनमें पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर रानी के सिर में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। बाद में आरोपी करबला मैदान से होकर भाग निकले। काफी देर तक महिला पड़ी रही। सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला के पर्स में कुछ प्रार्थनापत्र और वोटर आईडी कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान हुई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि याकूब पहले शाहगंज के आजमपाड़ा में रहता था। दस साल पहले विवाद पर घरवालों की पंचायत हुई थी। इस दौरान झगड़ा हो गया था। मामले में याकूब ने जानलेवा हमले का मुकदमा थाना शाहगंज में दर्ज कराया था। आरोपी पक्ष ने स्टे ले लिया था। बाद में वारंट जारी हुए थे। मगर, आरोपी पक्ष हाजिर नहीं हुआ। इसी मार्च में पुलिस ने रानी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेजा गया था। चार महीने जेल में रही। इसके बाद जमानत हो गई। अब वह केस के संबंध में पैरवी कर रही थी। इसके लिए दो दिन पहले भी दीवानी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी हत्याकांड आगरा
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना न्यू आगरा के एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतका के पिता नसीरूद्दीन ने तहरीर दी। इस पर मृतका के पति याकूब, भाई अयूब, यूसुफ और यूनुस सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नसीरूद्दीन ने बताया कि याकूब ने बेटी को मरवाया है। पहले भी उसकी हत्या की कोशिश की थी। तब मुकदमा दर्ज कराया था। याकूब पेठे का काम करता है। तीन साल पहले दूसरा निकाह कर लिया था।
थाना न्यू आगरा के एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतका के पिता नसीरूद्दीन ने तहरीर दी। इस पर मृतका के पति याकूब, भाई अयूब, यूसुफ और यूनुस सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नसीरूद्दीन ने बताया कि याकूब ने बेटी को मरवाया है। पहले भी उसकी हत्या की कोशिश की थी। तब मुकदमा दर्ज कराया था। याकूब पेठे का काम करता है। तीन साल पहले दूसरा निकाह कर लिया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। संभावना है कि महिला दरगाह आई थी। हमलावर दीवानी से उसके पीछे लगे होंगे। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।