{"_id":"593ceee54f1c1be65d9beb24","slug":"family-of-brother-and-sister-died-in-mathura-accident-while-sleeping-in-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: पांच घंटे साथ रहा भाई-बहन का परिवार, नींद में ही सबकुछ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: पांच घंटे साथ रहा भाई-बहन का परिवार, नींद में ही सबकुछ खत्म
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:49 PM IST
accident in mathura
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुए हादसे में दस जिंदगियां नींद में ही काल का ग्रास बन गईं। अधिवक्ता महेश और उनकी बहन का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। बताया गया है कि हादसे के दौरान कार में अधिकतर लोग सो ही रहे थे।
accident in mathura
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बरेली के थाना सुभाष नगर की राजीव कालोनी के रहने वाले महेश शर्मा का थाना सुभाष नगर के पास पंडितजी टी स्टाल और रेस्टोरेंट है। वे अपने और अपनी बहन के परिवार के साथ राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। भाई-बहन का परिवार बरेली से रात में करीब 11 बजे चला और सुबह चार बजे मथुरा पहुंच गया था।
accident in mathura
- फोटो : amar ujala
रात का सफर होने के कारण कार में ड्राइवर के अलावा अधिकतर सवार सो ही रहे थे। रविवार की सुबह करीब 4.30 बजे जब कार थाना मगोर्रा के मथुरा-भरतपुर मार्ग पर पहुंची तो भी सभी नींद में ही थे कि अचानक ही कार गांव मकेरा की फतेहपुर सीकरी नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
accident in mathura
- फोटो : amar ujala
जब तक कोई आंख खोल पाता पूरी कार गहरे पानी में समा चुकी थी। महेश शर्मा 45, उनकी पत्नी दीपिका शर्मा 42, पुत्र हार्दिक 15 और ऋतिक 13, पुत्री खुशबू 19 और हिमांशी 20, महेश की बहन पूनम पत्नी जयकरन 35, पूनम का बेटा रोहन पुत्र जयकरन 20 और बेटी सुरभि पुत्री जयकरन 19 कार में सवार थे।
accident in mathura
- फोटो : amar ujala
इनके अलावा बरेली के गांव बिछुरिया निवासी हरिश्चंद्र पुत्र किशनलाल कार चला रहा था। संभव घटना के वक्त केवल वो ही जाग रहा था। तभी तो जब कार नहर में गिरी तो ड्राइवर ही बाहर निकलने की कोशिश कर पाया। बाकी सभी की कार में ही मौत हो गई।