{"_id":"64abbbd80604220a6b065a21","slug":"fair-of-rajeshwar-mahadev-has-started-in-agra-devotees-performed-jalabhishek-of-lord-shiva-2023-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: निकला भक्तों का रेला, शुरू हुआ राजेश्वर महादेव का मेला; श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निकला भक्तों का रेला, शुरू हुआ राजेश्वर महादेव का मेला; श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक
उत्तर प्रदेश के आगरा में हर-हर महादेव का जयघोष झमाझम बारिश में भीगते शिवभक्तों का जोश जगा रहा था। रविवार को बारिश में भीगते हुए सैकड़ों भक्त राजेश्वर मेले के उद्घाटन में पहुंचे। इस मौके पर वृंदावन से पधारे स्वामी केशवानंद महाराज, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राजेश्वर महादेव की पूजा कर मेले का उद्घाटन किया। राजेश्वर महादेव मंदिर से झांकी प्रारंभ होकर राजपुरी चुंगी गोल चक्कर से होते हुए वापस राजेश्वर महादेव पर संपन्न हुई।
श्रावण मास के पहले सोमवार से पहले राजेश्वर महादेव मंदिर के मेले के उद्घाटन के बाद मंदिर से ऊंट, घोड़ों बैंड-बाजों के साथ भव्य झांकियां निकाली गईं। सबसे आगे गणेशजी तो पीछे माता पार्वती संग शिवजी व सभी देवी-देवताओं की झांकियां थीं। रात से ही भव्य सजावट और लाइटिंग से पूरा मंदिर जगमगा रहा था।
Agra News: भगवान का जलाभिषेक करने को लाइन में खड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
राजेश्वर मेला कमेटी अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि रविवार की शाम को मेले का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सोमवार को तड़के दो बजे राजेश्वर महादेव का जलाभिषेक, शृंगार और आरती की गई। इसके बाद भक्तों ने भोले के दर्शन किए। बैरिकेडिंग की गई है। 400 स्वयंसेवक लगाए गए हैं। यह व्यवस्था संभाल रहे हैं। नगर निगम प्रशासन व पुलिस-प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।
मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विमल तिवारी ने बताया कि सोमवार शाम को 6:30 बजे अभिषेक, शृंगार व आरती होगी। भोले बाबा को पांच क्विंटल फलों, मिठाई, भांग का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद इसे भक्तों को यहीं प्रसाद के रूप में बांट दिया जाएगा। यह मंदिर पांच गांव का है, इसलिए पहले पांच गांव से दीपक लाकर दीप प्रज्ज्वलित किया जाता था। अब पांच गांव के लोग आकर विधिवत रूप से पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Agra News; शिवालय में दर्शन को लगी भक्तों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह शिवलिंग का महाभिषेक किया गया। शाम को फूल बंगला सजेगा। इसमें गेंदा, गुलाब समेत अन्य फूलों से सजावट की जाएगी। महाआरती और मंदिरों की भव्य सजावट की तैयारी जारी है। भक्तों को कतार में लगाने और परेशानी से बचाने के लिए सेवादार भी सक्रिय हैं।
सावन के पहले सोमवार के दिन राजेश्वर मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। भीड़ को कंट्रोल करने और सुगमता से दर्शन करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शिव मंदिरों के पट सामान्य दिनों के मुकाबले एक से डेढ़ घंटे पहले खोल दिए गए। मंदिरों में पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य भक्तों को महादेव के दर्शन मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।