फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: निकला भक्तों का रेला, शुरू हुआ राजेश्वर महादेव का मेला; श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Mon, 10 Jul 2023 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

आगरा में भक्तों का रेला निकला। यहां राजेश्वर महादेव का मेला शुरू हुआ। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक  किया। 

विज्ञापन
fair of Rajeshwar Mahadev has started in Agra devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva
Agra News: निकला भक्तों का रेला, शुरू हुआ राजेश्वर महादेव का मेला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में हर-हर महादेव का जयघोष झमाझम बारिश में भीगते शिवभक्तों का जोश जगा रहा था। रविवार को बारिश में भीगते हुए सैकड़ों भक्त राजेश्वर मेले के उद्घाटन में पहुंचे। इस मौके पर वृंदावन से पधारे स्वामी केशवानंद महाराज, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राजेश्वर महादेव की पूजा कर मेले का उद्घाटन किया। राजेश्वर महादेव मंदिर से झांकी प्रारंभ होकर राजपुरी चुंगी गोल चक्कर से होते हुए वापस राजेश्वर महादेव पर संपन्न हुई।



श्रावण मास के पहले सोमवार से पहले राजेश्वर महादेव मंदिर के मेले के उद्घाटन के बाद मंदिर से ऊंट, घोड़ों बैंड-बाजों के साथ भव्य झांकियां निकाली गईं। सबसे आगे गणेशजी तो पीछे माता पार्वती संग शिवजी व सभी देवी-देवताओं की झांकियां थीं। रात से ही भव्य सजावट और लाइटिंग से पूरा मंदिर जगमगा रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: व्हाट्सएप पर ऑर्डर...पार्सल से करते तस्करी; आठ राज्य और दो देशों तक फैला सिंडिकेट

fair of Rajeshwar Mahadev has started in Agra devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva
Agra News: भगवान का जलाभिषेक करने को लाइन में खड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला

राजेश्वर मेला कमेटी अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि रविवार की शाम को मेले का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सोमवार को तड़के दो बजे राजेश्वर महादेव का जलाभिषेक, शृंगार और आरती की गई। इसके बाद भक्तों ने भोले के दर्शन किए। बैरिकेडिंग की गई है। 400 स्वयंसेवक लगाए गए हैं। यह व्यवस्था संभाल रहे हैं। नगर निगम प्रशासन व पुलिस-प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।

यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

fair of Rajeshwar Mahadev has started in Agra devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva
Agra News: राजेश्वर मेले में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

पांच क्विंटल का लगेगा भोग

मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विमल तिवारी ने बताया कि सोमवार शाम को 6:30 बजे अभिषेक, शृंगार व आरती होगी। भोले बाबा को पांच क्विंटल फलों, मिठाई, भांग का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद इसे भक्तों को यहीं प्रसाद के रूप में बांट दिया जाएगा। यह मंदिर पांच गांव का है, इसलिए पहले पांच गांव से दीपक लाकर दीप प्रज्ज्वलित किया जाता था। अब पांच गांव के लोग आकर विधिवत रूप से पूजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fair of Rajeshwar Mahadev has started in Agra devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva
Agra News; शिवालय में दर्शन को लगी भक्तों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह शिवलिंग का महाभिषेक किया गया। शाम को फूल बंगला सजेगा। इसमें गेंदा, गुलाब समेत अन्य फूलों से सजावट की जाएगी। महाआरती और मंदिरों की भव्य सजावट की तैयारी जारी है। भक्तों को कतार में लगाने और परेशानी से बचाने के लिए सेवादार भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
fair of Rajeshwar Mahadev has started in Agra devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva
Sawan 2023: हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार के दिन राजेश्वर मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। भीड़ को कंट्रोल करने और सुगमता से दर्शन करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शिव मंदिरों के पट सामान्य दिनों के मुकाबले एक से डेढ़ घंटे पहले खोल दिए गए। मंदिरों में पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य भक्तों को महादेव के दर्शन मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed