फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा पुल हादसे में उजड़ गया दो बेटियों का सुहाग, पिता ने दर्ज कराया अधिकारियों पर मुकदमा

Sat, 20 Jun 2020 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Etah Overbridge Incident victim's father in law filed FIR against Construction company
एटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के थाना मलावन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार की शाम बीम गिरने से हुए हादसे में पीएनसी कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों ही संस्थाओं के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। हादसे में मरने वाले युवकों के ससुर ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। 
Etah Overbridge Incident victim's father in law filed FIR against Construction company
एटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
छछैना नहर पुल पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी फ्लाईओवर पर हाइड्रा से स्लैब (बीम) रखे गए थे, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से यातायात बाधित नहीं किया गया। यहीं वजह रही कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक चार स्लैब गिरे और निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन के साथ ही भूसे से भरी मैक्स पिकअप दब गई। 
Etah Overbridge Incident victim's father in law filed FIR against Construction company
पुल हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पुल हादसे में मैक्स पिकअप सवार नरेश पुत्र रामसिंह निवासी नीबू वाली बगिया थाना रसूलपुर (फिरोजाबाद) और पुष्पेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी लोहाखार थाना बागवाला की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में साढू लगते थे। जिनकी ससुराल धरामई में है। क्रेन चालक ने किसी तरह खुद को बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Etah Overbridge Incident victim's father in law filed FIR against Construction company
एटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दूसरी क्रेन से बीम हटवाकर शवों को बाहर निकवाया। हादसे में नरेश पुत्र विद्याराम निवासी छर्रा (अलीगढ़) और मनवीर पुत्र आराम सिंह निवासी नगला पंक्षी थाना सकीट (एटा) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां नरेश की हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
Etah Overbridge Incident victim's father in law filed FIR against Construction company
एटा पुलिस हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाले दोनों युवकों के ससुर मुन्ना लाल प्रजापति निवासी धिरामई (थाना मिरहची, एटा) ने शनिवार को तहरीर देकर एनएचएआई और पीएनसी कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed