फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा पुल हादसा: जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया, चकनाचूर हुई पिकअप, ऐसे निकाले शव

Sat, 20 Jun 2020 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
etah news two died in over bridge accident
पुल हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

एक बार फिर अफसरों की लापरवाही का खामियाजा निर्दोषों को भुगतना पड़ा है। एटा पुल हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे को जिसने भी देखा वो सहम गया। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। पुल का हिस्सा गिरने से मैक्स पिकअप गाड़ी चकनाचूर हो गई थी। उसमें बैठे दोनों युवकों को बचाने तक का मौका नहीं मिला। 

etah news two died in over bridge accident
एटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना मलावन क्षेत्र में शुक्रवार शाम गांव छछैना के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर के चार बीम भरभरा कर नीचे गिर गए थे। इसी दौरान नीचे गुजर रही एक भूसे से भरी हुई मैक्स पिकअप और निर्माण कार्य में लगे क्रेन उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
etah news two died in over bridge accident
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पिकअप गाड़ी में सवार नरेश (40) निवासी नींबू का बाग (फिरोजाबाद) और पुष्पेंद्र (35) निवासी लोहा खार बागवाला, एटा की मौत हो गई। दूसरी क्रेन से बीम को हटवाया गया। बीम गिरने से पिकअप गाड़ी चकनाचूर हो गई थी। दोनों के शव उसमें बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
etah news two died in over bridge accident
एटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस पुल का निर्माण पीएनसी कंपनी कर रही थी। हादसे में पीएनसी कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों ही संस्थाओं के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। हादसे में मरने वाले युवकों के ससुर ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
etah news two died in over bridge accident
एटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के ससुर ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। फ्लाईओवर पर हाइड्रा से स्लैब (बीम) रखे गए थे, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से यातायात बाधित नहीं किया गया। आरोप है कि इसी कारण से यह हादसा हुआ है। 

एटा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत, दो घायल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed