फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beam of under construction overbridge collapsed in etah

एटा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत, दो घायल

Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM IST
सार

  • फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही मैक्स पिकअप गाड़ी दबी
  • गाड़ी में बैठे दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल 

विज्ञापन
beam of under construction overbridge collapsed in etah
बीम से दबी बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसके नीचे एक मैक्स पिकअप और कार्य करने में लगी क्रेन दब गई। इससे पिकअप में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य करवाया। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पीएनसी कंपनी करवा रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम गांव छछैना के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर के चार बीम अचानक भरभरा कर नीचे गिर गए। इसी दौरान वहां से निकल रही भूसे से भरी हुई मैक्स पिकअप और बीम रखने का काम कर रही क्रेन नीचे दब गई। 
विज्ञापन



पिकअप गाड़ी में सवार नरेश (40) निवासी नींबू का बाग फिरोजाबाद और पुष्पेंद्र (35) निवासी लोहा खार बागवाला, एटा की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में साढू लगते थे। जिनकी ससुराल धरामई में है। क्रेन चालक ने किसी तरह खुद को बचाया। हादसा होने से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

पुलिस कर्मियों ने दूसरी क्रेन से शवों को निकाला। इस दौरान नरेश पुत्र विद्याराम निवासी छर्रा जिला अलीगढ़ और मनवीर पुत्र आराम सिंह निवासी नगला पंक्षी थाना सकीट जिला एटा घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां नरेश की हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद दोनों ओर का यातायात काफी समय तक बाधित रहा। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बीम हटवाने के बाद काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही अन्य घायलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मैक्स पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे में दो अन्य घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed