आगरा बाईपास रोड गिहार कालोनी का रहने वाला भानू गिहार अवैध शराब से लेकर हर तरह के अपराध में लिप्त है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है, वह लगातार 10 सालों से पुलिस को चकमा देता आ रहा था। इस बीच उसके द्वारा लगातार आपराधिक वारदात अंजाम दी जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर कोतवाली और स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि भानू गिहार की गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं थी। बृहस्पतिवार को जब उसकी शहर में मौजूदगी सूचना मिली तो तुरंत ही टीम को सक्रिय कर दिया गया।
भानू व मुठभेड़ के दौरान उसका भागा हुआ साथी अर्जुन यादव निवासी नगला दौलत लगातार पुलिस पर फायर कर रहे थे। अर्जुन के पास एक पिस्टल थी। मौके पर उसके खाली खोखा भी बरामद हुए हैं। बदमाश भगा रहे थे, जिस वजह से मार्ग के दोनों ओर पुलिस टीमों को लगाकर वाहनों को रोक दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों के बाहर निकल आए।
2 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला

3 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के सिपाही भट्ठा के आसपास बदमाशों की घेराबंदी कर रहे थे। दोनों ओर से गोलियां चल रहीं थीं, इस बीच एसआई जैकब फर्नाडीज, स्वाट के सिपाही मोहन, विजय सिंह एक दीवार पर चढ़ रहे बदमाशों को खोज रहे थे।
4 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
तभी एक गोली सिपाही मोहन के सीने से कुछ नीचे आकर लगी और वह नीचे गिर गया। एक बार फिर बुलट प्रूफ जैकेट ने सिपाही की जान बचा ली।
5 of 5
Encounter in Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शातिर भानू गिहार की गिरफ्तारी के लिए स्वाट/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को बधाई दी। वहीं कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद इंस्पेक्टर, एसआई व सभी सिपाहियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही इस कार्य के लिए उन्हें उच्चाधिकारियों से पुरस्कृत कराए जाने की बात भी कही।