सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता जा रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा के सैकड़ों युवाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग थी कि सेना में भर्ती पुरानी प्रक्रिया के तहत कराई जाए। आगरा में बीते साल हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाए। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी युवाओं को समझाया। इसके बाद युवा हाईवे से हटे। हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाह में प्रदर्शनकारी युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए। इधर, दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर में भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे एमजी रोड पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए।
Agnipath Scheme: 'अग्निपथ' पर आगरा में आक्रोश, युवाओं ने दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम, बाह में बस पर पथराव
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन